संस्कारवान कभी कष्टमय जीवन नहीं पाता- संत धीरजराम श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़े श्रद्धालु

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं (डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल)। स्थानीय रामद्वारा सत्संग भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन रामस्नेही सम्प्रदाय के संत धीरजराम महाराज ने कथावाचन में कहा कि जो व्यक्ति संस्कार युक्त जीवन जीता है, वह अपने जीवन में कभी कष्ट नहीं पा सकता। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक संत धीरजराम महाराज ने रास पांच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं, जिनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं, जो ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।

महाराजश्री ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। कथा के दौरान संत ने बताया कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा व परमात्मा का मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है। इस अवसर पर 56 भोग की झांकी सजायी गई। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् लाडनूं शाखा के सदस्यों ने इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सपरिवार भाग लिया। परिषद् के प्रान्तीय वित्त सचिव सुशील पीपलवा के साथ सदस्य बेगाराम प्रजापत, नानक आडवाणी, हंसराज सोनी, लक्ष्मण शर्मा, नीतेश माथुर, प्रकाश सोनी, गणेश चौहान आदि ने कथा से पूर्व पूजन में सहभागिता प्रदान की। व्यवस्थाओं का दायित्व गोपाल प्रजापत, अमित गूजर, हरी ओम टाक, करण गूजर, चेतन भोजक आदि पर रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now