भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने बताया कांग्रेस को आतंकियों को समर्थन देने वाली पार्टी मकराना में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने बताया कांग्रेस को आतंकियों को समर्थन देने वाली पार्टी

मकराना में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मकराना (रमजान सोलंकी)। शहर के बोरावड रोड स्थित शिवा मार्बल प्रतिष्ठान पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के अंत में भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी को आतंकियों को समर्थन करने वाली पार्टी बताया हैं, जो हमेशा ही आतंकी के पक्ष में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधाममंत्री देश को आगे ले जाना चाहते हैं, सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उनके रास्ते में अड़चन पैदा करती रहती हैं। कांग्रेस नेता भारत माता, राष्ट्रपति जैसे पद की गरिमा भी नहीं समझते और इनके लिए असभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

राजस्थान में लगातार बढ रहे अपराध

मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कर सहित अन्य अपराधों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है और ऐसे अपराधियों पर कार्यवाही करने की बजाय उनको संरक्षण दिया जा रहा हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हत्या बलात्कार जैसे अपराधों में शामिल हैं, राज्य की कांग्रेस सरकार अपराधियों की सरकार हैं।

हर घर फहराएं तिरंगा

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नागौर जिला के दौरे पर हैं। महोत्सव के तहत देशभर में हर घर पर तिरंगा फहराना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा की बात रखने, राष्ट्रहित में कार्य करने, पार्टी मजबूत करने की बात कही। विधायक रूपाराम मुरावतिया ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग जाति व समाज को एक साथ लेकर चलती हैं। भाजपा ने हमेशा देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभाई हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को राष्ट्रध्वज लगाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली

इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में किए गए कार्यों, संगठन गतिविधि की जानकारी भी ली। बैठक में जिलाध्यक्ष देहात गजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता रांदड़, प्रेम प्रकाश मुरावतिया, शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह मिंडकिया, लाडनूं विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, महेश काबरा, जिला संयोजक महेंद्र रांदड़, सर्वेश्वर मानधानिया, विक्रम सिंह, जेपी किरडोलिया, रमेश व्यास, तारामणि मूंदड़ा, कल्पना जैन, विजया बाफना, राजश्री दाधीच, अंजना शर्मा, सोनम दाधीच सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now