पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित,

विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक मतदान हो, इस हेतु उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहुआ के निर्देशानुसार मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) के नेतृत्व में बुधवार को ब्लाॅक के सभी पीईईओ और यूसीईईओ द्वारा क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं, विशेषकर भावी और नए मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रकिया और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।बुधवार को आयोजित की गई गतिविधियों के तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में सोत्साह भाग लिया और अपनी कला के प्रदर्शन के माध्यम से ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे जन जागरूकता संदेश दिए। आस अवसर पर मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) ने कहा कि युवा ही लोकतंत्र की रीढ़ हैं।इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज हों और वे एक जागरूक नागरिक के रूप में बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now