वीर दुर्गादास राठौड़ का 388वीं जयंती पर डीडवाना में विशाल समारोह 13 अगस्त को, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्रवण सिंह बगड़ी व राखी राठौड़ करेंगे शिरकत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वीर दुर्गादास राठौड़ का 388वीं जयंती पर डीडवाना में विशाल समारोह 13 अगस्त को,

भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्रवण सिंह बगड़ी व राखी राठौड़ करेंगे शिरकत

डीडवाना (kalamkala.in)। राजपूत सभा डीडवाना एवं राजपूत युवा मोर्चा के तत्वावधान में एवं श्री हिम्मत छात्रावास मेनेजिंग कमेटी डीडवाना की व्यवस्थाओं के अन्तर्गत राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक 13 अगस्त गुरुवार को प्रातः 11 बजे डीडवाना के हिम्मत राजपूत छात्रावास में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वीर दुर्गादास राठौड़ के इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहेंगे।राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा शेखावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश श्रीमती राखी राठौड़ होंगे।बरड़वा ने बताया कि 388 साल पहले जन्मे वीर दुर्गादास राठौड़ त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। जब समाज को दिशा देने की जरूरत पर उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस समारोह में शामिल होने के लिए दशरथ सिंह बरड़वा ने समस्त क्षेत्रवासियों, युवा साथियों और मातृशक्ति से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में समारोह में अवश्य पधारें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now