भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। ( kalamkala.in ) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नागौर देहात की ओर से जिला महामंत्री सुनिता वर्मा की अध्यक्षता में सीएमसी कैंपस मंे योग समारोह का आयोजन हुआ। जिसमंे उन्होंने आठवें विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी। वहीं योग को मानव जीवन के लिये ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार बताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा ने पूरे देश में मनाये जा रहे योग कार्यक्रमों के बारे मंे विस्तार से बताया। योग प्रशिक्षक प्रेक्षा सोनी ने महिलाओं का योगाभ्यास करवाया। वहीं स्वस्थ रहने के लिये नियमित योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद रेणु कोचर, पूर्व मंत्री कंचन नागपुरिया, गायत्री सोनी, जुलेखा शेख, अनिता चौरड़िया, चंदा कोचर, चेतना कंवर, चंदादेवी वर्मा, पूनम कंवर, अनिता भोजक, मीनू रोड़ा, कोमल फुलफगर, जया वर्मा, भारती सोनी, कोमल जैन सहित दर्जनों महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी गावड़िया का योग संदेश भी सुनाया गया। संचालन कुमकुम ने किया।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now