*मंगलपुरा ग्राम पंचायत को नगर पालिका लाडनूं में सम्मिलित करने के विरोध में मीटिंग कर लड़ाई के लिए बनाई 25 जनों की कमेटी*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मंगलपुरा ग्राम पंचायत को नगर पालिका लाडनूं में सम्मिलित करने के विरोध में मीटिंग कर लड़ाई के लिए बनाई 25 जनों की कमेटी*

लाडनूं (kalamkala.in)। ग्राम पंचायत मंगलपुरा के सभी पांचों गांवों गोरेडी, मालासी, चक गोरेडी, बैरां की ढाणी आदि को राज्य सरकार ने नगर पालिका लाडनूं के परिसीमन में शामिल कर लिया है, लेकिन यह बात मंगलपुरा क्षेत्र के लोगों को हजम नहीं हो रही है। इसकी चर्चाएं शुरू होते ही ग्रामीणों के कान खड़े हो गए और इस प्रक्रिया के खिलाफ ज्ञापन देने शुरू हो गए। अब फिर रविवार को मंगलपुरा गांव के गुवाड़ में एक मीटिंग रखी जाकर ग्रामीणों ने सरकारी आदेशों/अधिसूचना का विरोध जताया है। इस विशेष मीटिंग में भी समस्त ग्राम पंचायत को नगर पालिका में सम्मिलित करने का विरोध किया गया। ग्राम पंचायत के प्रशासक चंपालाल मेघवाल की उपस्थिति में राजकीय आदेश का योजनाबद्ध विरोध करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में 25 मौजूदा व्यक्तियों को शामिल किया गया।
कानूनी सलाहकार मुन्नालाल एडवोकेट ने बताया कि ग्राम पंचायत को नगर पालिका में सम्मिलित करने के लिए वर्तमान में जो दस्तावेज तैयार किए गए हैं, वे सरकार ने बिना सहमति के तैयार किए गए हैं और इनमें बहुत सारी कानूनी अड़चनें मौजूद हैं। अब अगर पूरा गांव एकजुट रहा तो मंगलपुरा को नगर पालिका में सम्मिलित होने से बचाया जा सकता है। इस मामले में समस्त ग्रामवासियों का विरोध है और सभी नगर पालिका में सम्मिलित नहीं होना चाहते। ग्राम पंचायत की सहमति के बिना इसे नगर पालिका में सम्मिलित नहीं किया जा सकता और इसी कारण ग्रामवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस मीटिंग में ग्रामीण भारी संख्या में एकत्रित हुए एवं सभी ने जनप्रतिनिधियों से अपील तथा हाईकोर्ट तक कार्रवाई करने की आवश्यकता जाहिर की। इस मीटिंग में मौजूद व्यक्तियों में सरपंच/प्रशासक चम्पालाल मेघवाल, बंशीलाल सुईवाल, चंपालाल भाटी, मालचंद भाटी, मदनलाल टाक, भंवरलाल तंवर, सागरमल भाटी, प्रेमसुख तंवर, रुपाराम टाक, मन्नालाल, भोमराज वकील, नवीन भाटी, एडवोकेट विनय भाटी, नवरत्न सैनी, सुमेर इंदौरिया, चुन्नीलाल टाक, पूनम चंद पोल वाले, विजय सिंह टाक , अभयराज प्रजापत, उपसरपंच तोलाराम मारोठिया, मोटाराम मेघवाल, मनोज कुमार टाक, भगीरथ पोलवाले, रायबहादुर इंदौरिया, मूलचंद ठेकेदार, आनंद कुमार टाक, मनोज इंजनियर, ओमप्रकाश टाक सहित अन्य मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now