महिला दिवस पर साहित्यकार कवयित्री प्रेमलता बेगवानी को दिया गया प्रेरणा सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला दिवस पर साहित्यकार कवयित्री प्रेमलता बेगवानी को दिया गया प्रेरणा सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं द्वारा ‘नारीत्व का उत्सव : स्वरधार एवं प्रेरणा सम्मान’ समारोह का आयोजन यहां महिला मंडल भवन में किया गया। समारोह में लाडनूं की साहित्यकार कवयित्री प्रेमलता बेगवानी को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा सम्मान के लिए प्रेमलता बेगवानी का परिचय उप मंत्री राजश्री भूतोड़िया ने प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष सुमन बैद ने ‘प्रेरणा सम्मान’ का वाचन किया। इस अवसर साहित्यकार कवयित्री प्रेमलता बेगवानी ने नारी के सृजन, संघर्ष और सफलता से संबंधित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में तत्पश्चात प्रेरणा गीत का संगान किया गया। बहनों के साथ सामूहिक गीतिका का संगान किया।

हर क्षेत्र में बना हुआ है नारी का वर्चस्व

शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने कार्यक्रम में कहा कि जीवन बहुत मूल्यवान है, उसे संयम और वाणी द्वारा सजाया जा सकता है। वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा ने कहा नारी का वर्चस्व आर्थिक सामाजिक, राजनीतिक हर क्षेत्र में बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा बाफना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि वीना नाहटा, कार्य समिति सदस्य समता बोकड़िया, नीता नाहर, सुमन नाहटा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

हीलिंग मेडिटेशन से स्वयं को पहचानने के सूत्र बताए

विशेष आमंत्रित रेणु चिंडालिया ने हीलिंग मेडिटेशन द्वारा खुद को पहचानने के नुस्खे बताए।इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर कन्या मंडल एवं महिला मंडल को पारितोषित प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने नमस्कार महामंत्र सुना कर की।अध्यक्ष सुमन गोलछा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। समारोह में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति घोषल एवं विशिष्ट अतिथि इंद्रा भूतोड़िया, प्रेमलता बेगवानी के पारिवारिकजनों एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य प्रीति घोषल ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now