मोहर्रम जुलूस:आज मनाएंगे आसुरा, कल मोहर्रम का जुलूस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोहर्रम जुलूस:आज मनाएंगे आसुरा, कल मोहर्रम का जुलूस
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। हजरत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदोंं की याद में मातमी पर्व मोहर्रम मंगलवार को मनाया जाएगा। मोहर्रम की पूर्व संध्या पर सोमवार को शाम-ए-गरीबां (कत्ल की रात ) अकीदत से मनाई जायेगी। करबला के शहीदोंं की याद में मंगलवार को अकीदतमंदों की ओर से रोजा रखा जाएगा । मोहर्रम कमेटी के सदस्य इकबाल खोखर ने बताया कि आस्था के प्रतीक ताजिए निर्धारित मुकाम पर खड़े किए जायेगे।
इस बार ताजिये थर्माकॉल का बनाया गया है। जो आकर्षक का केंद्र है।ताजिये की लम्बाई 10 फीट रखी गई है। पपू साई, युसुफ साई, कालू साई ने बनाया है ।

प्रति वर्ष की भांति मुस्लिम समाज की ओर से इस साल मोहर्रम का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। 8 अगस्त को आसुरा यानी शहादत की रात मनाई जाएगी। इस रात को मदीना मस्जिद से रात 10 बजे जुलूस शुरू होकर मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुटा हुआ हैं। वहीं शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां की है।

कस्बे में मुख्य ताजियें का जुलुस मंगलवार को दोपहर एक बजे निकलेगा। यह जुलुस मदिना मस्जिद से रवाना होगा, नयापुरा, नागौरी फलसा, शहरी गली, सदावतों की गली, पौकंडी का रास्ता होते हुए कर्बला तक पंहुचता है। जहां ताजिये को दफनाया जाता है। इससे पूर्व रात्रि जिसको कत्ल की रात भी कहा जाता है पर सोमवार रात्रि में भी 9 बजे ताजियें का जुलुस निकलेगा। सोमवार को थानाधिकारी रिछपालसिंह ने जाब्ते के साथ ताजिये के रूट का निरीक्षण किया। जुलुस में किसी प्रकार की अड़चन ना आये इसका जायजा लिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now