राज्यपाल बागड़े 20 को लाडनूं आएंगे, जैविभा विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, चिकित्सालय का शिलान्यास भी करेंगे  

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्यपाल बागड़े 20 को लाडनूं आएंगे,

जैविभा विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, चिकित्सालय का शिलान्यास भी करेंगे  

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस यहां सम्पोषणम् भवन में 20 मार्च को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े रहेंगे वे स्थापना दिवस समारोह के अलावा यहां जैविभा चिकित्सालय का शिलान्यास भी करेंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी, साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षा, कार्मिक, विद्यार्थियों आदि की श्रेष्ठता का सम्मान भी किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह एवं शिलान्यास आयोजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now