लाडनूं की पुत्रवधु नौरीन अहमद को कनाडा में समाज सेवा के लिए किया सम्मानित, विदेश में बढ़ा क्षेत्र का मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की पुत्रवधु नौरीन अहमद को कनाडा में समाज सेवा के लिए किया सम्मानित,

विदेश में बढ़ा क्षेत्र का मान

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना/लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं से करीब छह दशक पूर्व गुजरात के अहमदाबाद चले गए लाडनूं के मूलनिवासी सैयद मोहम्मद इस्माईल ने अपना कारोबार वहां कठिन परिश्रम करके जमाया था। वर्तमान में उनका परिवार अहमदाबाद में है और उनके दो प्रपौत्र कनाडा में रह रहे हैं। उनके पुत्र मोहम्मद सिराज ने बताया कि उनकी पुत्रवधु नौरीन अहमद उसामा सैयद को रोटरी क्लब कनाडा में सामाजिक कार्यों के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नोरीन अहमद उसामा सैयद रोटरी क्लब कनाडा की सक्रिय सदस्य है और लगातार समाज और मानव सेवा कर रही है। नोरीन अहमद उसामा सैयद को कनाडा में सम्मानित किये जाने और क्षेत्र का विदेश में नाम रोशन करने पर लाडनूं, डीडवाना, जोधपुर की कई सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये उनके परिवार को बधाई दी है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now