राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लाडनूं में 20 मार्च को, जैविभा विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शरीक, नवीनीकृत कुलपति-चैम्बर और सेमिनार हाॅल का उद्घाटन और चिकित्सालय का करेंगे शिलान्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लाडनूं में 20 मार्च को,

जैविभा विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शरीक, नवीनीकृत कुलपति-चैम्बर और सेमिनार हाॅल का उद्घाटन और चिकित्सालय का करेंगे शिलान्यास

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस 20 मार्च को प्रातः 10.30 बजे यहां सम्पोषणम् भवन में आयोजित किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े उपस्थित रहेंगे वे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के अलावा जैविभा विश्वविद्यालय के नवीकृत कुलपति के कक्ष का उद्घाटन करेंगे और जैविभा चिकित्सालय का शिलान्यास भी करेंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी, साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षा, कार्मिक, विद्यार्थियों आदि की श्रेष्ठता का सम्मान भी किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह एवं शिलान्यास आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now