लम्पी रोग से मुकाबले के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक-एक टीम का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पशु चिकित्सक, ग्रामसेवक, पटवारी, एनएसए, कृशि सुपरवाईजर रहेंगे टीम में शामिल

लाडनूं। लंपी स्किन रोग की रोकथाम हेतु पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पशुओं की इस बीमारी से निपटने के लिए पशु चिकित्सक की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत वार ग्राम सेवक पटवारी एलएसए व कृषि विभाग के सुपरवाइजर को मिला कर 1-1 टीमों का गठन किया गया, जो उस ग्राम पंचायत में रोग से प्रभावित पशुओं की निगरानी रखने, दवाई, आइसोलेशन वार्ड तथा मृत पशुओं को जमींदोज करने की व्यवस्था करेंगे। सभी टीमों में समन्वय एवं ब्लॉक स्तर से मॉनिटरिंग हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंपी स्किन रोग से ग्रसित पशुओं के उपचार हेतु पशु चिकित्सा विभाग की टीम को सहयोग करने एवं लंपी स्किन रोग से मृत पशु को तत्काल जमींदोज किया जाए, ताकि संक्रमण अधिक ना फैल पाए। बैठक में विकास अधिकारी भंवरा राम कालवी को निर्देशित किया गया कि मृत पशु की व्यवस्था हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

रोग संक्रमण की सूचना तत्काल दें

बैठक में सभी अधिकारियों व कार्मिकों के माध्यम से आम जनता से अपील की गई है कि ग्राम पंचायतों में आवारा पशुओं को लंपी स्किन रोग से संक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल उपचार हेतु पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें। इस अवसर पर आम जनता को जागरूक करने का आह्वान करते हुए भामाशाहों से दवाई, चारा और आइसोलेशन वार्ड उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया गया। इस नेक कार्य के लिए भामाशाह तहसील कार्यालय और पशु चिकित्सालय लाडनूं में संपर्क कर सकते है। बैठक में पंचायती राज, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा, राजस्व विभाग के ब्लॉक अधिकारीगण तथा पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी व कार्मिक, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now