लाखोलाव तालाब में कूदकर एक व्यक्ति ने जीवन लीला समाप्त की, गोताखोरों ने ढूंढ कर निकाला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाखोलाव तालाब में कूदकर एक व्यक्ति ने जीवन लीला समाप्त की, गोताखोरों ने ढूंढ कर निकाला

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा में लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक लाखोलाव तालाब में कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि शनिवार को एक वृद्ध नारायण दास रांकावत ने भी तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसी प्रकार सोमवार को रात्रि करीब सवा 12 बजे मूंडवा नागौरी फलसा निवासी अलीशेर पुत्र भंवरू तेली उम्र 45 वर्ष ने अपने घर से निकला तालाब के पट्टे पर अपनी चप्पल व शर्ट खोलकर तालाब में कूद गया। सुबह जब तालाब पर घूमने आए लोगों ने चप्पल व शर्ट खुला हुआ देखा, तो अनहोनी की आशंका हुई। वहां आए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल ओमप्रकाश धुंधवाल तुरंत लाखोलाव तालाब पहुंचे और थाना अधिकारी को सूचना दी। तब गोताखोरों को बुलाया गया। एक दिन पहले डूबने वाले बुजुर्गों को निकालने वाले रामरतन मुंडेल किसी काम से बाहर गए हुए थे, लेकिन वह थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबे हुए व्यक्ति को ढूंढना शुरू किया। इसके अलावा अंबुजा से भी 2 गोताखोर आए और नागौर से भी चार गोताखोर आए इनके अलावा शहर के युवा चेनाराम मुंडेल ने भी भरपूर प्रयास किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत करने के बाद भिलाई फेंकने वाले बालाराम भोजावत व आईदानराम मुंडेल के बार-बार प्रयासों ने करीब 11 बजे अलीशेर का शव भिलाई में अटक गया और गोताखोरों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। जब तक उसको बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अलीशेर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक अलीशेर के 1 पुत्र रफीक उम्र 25 वर्ष व एक पुत्री बबली उम्र 22 वर्ष है। दोनों की शादी हो चुकी है। मृतक अलीशेर स्वयं मजदूरी का काम करता था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

शहर चुनें

Follow Us Now