लाडनूं की पिछड़ी बस्तियों में सेवा भारती ने शुरू किए तीन सेवा संस्कार केन्द्र, पिछड़े बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए दिया जाएगा विशेष शिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की पिछड़ी बस्तियों में सेवा भारती ने शुरू किए तीन सेवा संस्कार केन्द्र,

पिछड़े बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए दिया जाएगा विशेष शिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प सेवा भारती के अंतर्गत लाडनूं नगर में 3 सेवा संस्कार केन्द्रों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 80 बच्चों का पंजीकरण किया गया। लाडनूं में प्रारंभ किए गए इन सेवा संस्कार केन्द्र में प्रथम ‘माँ वैष्णो देवी संस्कार केंद्र’ सांसी बस्ती में स्थापित किया गया है। द्वितीय ‘कालका माताजी संस्कार केंद्र’ यहां वाल्मीकि बस्ती डाबड़ी रोड़ पर शुरू किया गया है और तृतीय ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्कार केंद्र’ की स्थापना गंवारिया बस्ती में की गई है। इन सेवा संस्कार केन्द्रों के लिए आवश्यक सामग्री व्यवस्था और उद्घाटन श्रीमती रेखा प्रकाश सिंघी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता विजय बैद, खंड संघ चालक बजरंग लाल यादव, नगर कार्यवाह नवीन नाहटा, नगर सेवा प्रमुख लक्ष्मीनारायण शर्मा, खंड सेवा प्रमुख नरेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

क्या होगा इन सेवा संस्कार केन्द्रों पर

सेवा भारती के ये संस्कार केंद्र, बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बच्चों को साक्षरता, स्वाध्याय, स्वावलंबन, संस्कृति, स्वदेश प्रेम, और सामाजिक समरसता के बारे में सिखाया जाएगा।इन केंद्रों पर बच्चों को गीत, कहानी, खेल, अभिनय वगैरह के ज़रिए संस्कारित और विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर उन बच्चों को विशेष शिक्षण दिया जाएगा, जो किन्हीं पारिवारिक वजहों से या विद्यालय की कमी की वजह से वे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इन केंद्रों पर उन बच्चों को भी विशेष शिक्षण दिया जाएगा, जो विद्यालय तो जाते हैं, लेकिन पारिवारिक वजहों से पिछड़ जाते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now