लाडनूं की सांसी बस्ती, हरिजन बस्ती, रैगर समाज भवन और तेली रोड क्षेत्र में किया गया हास्य प्रधान नुक्कड़ नाटकों का मंचन, अजमेर के ‘अपना थियेटर’ के कलाकार 5 जून तक चलाएंगे विभिन्न बस्तियों में नुक्कड़ नाटक का अभियान, गीत-गानों, हास्य डायलॉग्स व नृत्यों द्वारा लोगों को बताए जा रहे हैं सिवरेज के लाभ और सावधानियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की सांसी बस्ती, हरिजन बस्ती, रैगर समाज भवन और तेली रोड क्षेत्र में किया गया हास्य प्रधान नुक्कड़ नाटकों का मंचन,

अजमेर के ‘अपना थियेटर’ के कलाकार 5 जून तक चलाएंगे विभिन्न बस्तियों में नुक्कड़ नाटक का अभियान,

गीत-गानों, हास्य डायलॉग्स व नृत्यों द्वारा लोगों को बताए जा रहे हैं सिवरेज के लाभ और सावधानियां

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडिप) के तत्वावधान में लाडनूं में 3 जून से 5 जून तक अजमेर के ‘अपना थियेटर’ के कलाकारों द्वारा शहर में भीड़-भाड़ वाले 12 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जायेगा। इसी क्रम में शहर के सांसी बस्ती, हरिजन बस्ती, रैगर समाज भवन और तेली रोड क्षेत्र में हास्य प्रधान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इनमें नागरिकों को गीत-गानों, हास्य डायलॉग्स व नृत्यों द्वारा नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन के फायदे बताए गए। साथ ही गीतों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर बताया गया कि सीवरलाइन में रसोई व बाथरूम का कचरा- सब्जी, झूठन, चायपत्ती, अदरक के टुकड़े, गर्भनिरोधक, सेनेटरी नैपकीन, पॉलीथिन, राख, मिट्टी, बालों के गुच्छे, साबुन व कागज आदि नहीं जाने चाहियें, इनसे सीवर लाईन चॉक होती है एवं घर के आस-पास बदबू व गंदगी फैलती है। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गयी कि वे सीवर कनेक्शन लेकर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि अपना शहर स्वच्छ व सुंदर बने।

नि:शुल्क होंगे सभी घरों में सिवरेज कनेक्शन

अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार और सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में लाडनूं में क्रियान्वित की जा रही सीवरेज परियोजना के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया गया। शहरवासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सीवेरज प्रणाली के उपयोग, रख-रखाव, सीवर कनेक्शन के लाभ, स्वच्छता, ठोस कचरा निस्तारण और परियोजना विषयों के बारे में जानकारी दी गयी और परियोजना के अंतर्गत सीवर कनेक्शन लेने के फायदे बताये गए। इन नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (कैप) के द्वारा ‘स्पेशल अवेयरनेस कैंपेन फॉर सीवर कनेक्शन’ के तहत किया जा रहा है।आरयूआईडीपी द्वारा शहर में चल रहे सीवरेज परियोजना के कार्य के तहत घरों को सीवर कनेक्शनों द्वारा अब जोड़ा जायेगा। सीवर परियोजना के क्रियान्वयन के बाद शहर की पूरी आबादी ‘सीवर नेटवर्क’ से जुड़ जायेगी और गंदे पानी की निकासी सीवर सिस्टम से की जाएगी। घरेलू सीवर कनेक्शन का कार्य पूर्णतया नि:शुल्क है, जिसके लिए उपभोक्ता को आवेदन राशि के अलावा कोई चार्ज नहीं देना होगा। इससे रोड कटिंगचार्ज, पाइप का मूल्य, पाइप फिटिंग चार्ज, कारीगर की मजदूरी इत्यादि की बचत होगी। सीवर कनेक्शन के माध्यम से जहां एक ओर स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा, वहीं दूसरी ओर लोगों के जीवनस्तर में भी सुधार होगा। जलजनित बीमारियों और उन पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी।कार्यक्रम में कैप आरयूआईडीपी कैप के असलम खान ने कॉलोनी वासियों को स्वच्छता के बारे में बताया। कार्यक्रम में रामकिशोर, अपना थियेटर के जुम्मे खान, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, शब्बीर खान ने अपनी भागीदारी निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now