वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का नगर पालिका द्वारा आगाज गुरुवार को, छिपोलाई तालाब पर कलश यात्रा, वृक्षारोपण और सफाई अभियान का होगा आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का नगर पालिका द्वारा आगाज गुरुवार को,

छिपोलाई तालाब पर कलश यात्रा, वृक्षारोपण और सफाई अभियान का होगा आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में 5 जून गुरुवार को सुबह 10 बजे यहां छिपोलाई तालाब पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन 5 जून गुरुवार से 20 जून शुक्रवार को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में 5 जून गुरूवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ लाडनूं के छिपोलाई तालाब पर किया जाएगा। ईओ व्यास ने बताया कि छिंपोलाई तालाब पर इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद वहां स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा और वृक्षारोपण भी आयोजित होगा। इसके अलावा महिलाओं द्वारा इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now