लाडनूं पुलिस ने पुलिस दिवस पर सहभोज का आयोजन कर समुदाय व पुलिस के बीच जगाया परस्पर सहयोग और सद्भाव, थाना परिसर में विद्यार्थियों को पुलिस की पूर्ण कार्यप्रणाली समझाई और साइबर सुरक्षा के लिए किया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने पुलिस दिवस पर सहभोज का आयोजन कर समुदाय व पुलिस के बीच जगाया परस्पर सहयोग और सद्भाव,

थाना परिसर में विद्यार्थियों को पुलिस की पूर्ण कार्यप्रणाली समझाई और साइबर सुरक्षा के लिए किया जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान पुलिस स्थापना के 76 साल होने पर यहां लाडनूं पुलिस थाना द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का तीन दिवसीय आयोजन-संचालन किया गया। 16 अप्रेल बुधवार को रात्रि में ‘पुलिस दिवस’ पर सामुदायिक पुलिस सहभागिता बढ़ाने के लिए सहभोज का आयोजन पुलिस थाना परिसर लाडनूं में किया गया। प्रमुख व्यापारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और अन्य प्रमुख नागरिकों के साथ पुलिस का यह सामुहिक भोज परस्पर सद्भाव और सहयोग में निश्चित हुआ वृद्धिकारक सिद्ध होगा। जिस खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह लुभावना और प्रभावी था। पुलिस दिवस के इस सहभोज में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने सबके साथ बैठ कर भोजन ग्रहण किया और परस्पर सौहार्द व सहयोग का संदेश दिया। इस सहभोज में सीओ विक्की नागपाल, सीआई महीराम बिश्नोई, एसएचओ जसवंतगढ़ जोगेंद्रसिंह, एसआई बन्नाराम, चौकी प्रभारी पर्वत सिंह, आसूचना अधिकारी मोहम्मद शकील, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पटेल, सीएलजी सदस्य मुमताज चोपदार, जयप्रकाश टांक माली, बलजी बिसायती, सद्दाम लंगा, शंभूसिंह जैतमाल, सुशील कुमार पीपलवा, रामकिशन गुर्जर, रीयल हेल्प ब्यूरो के प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश यायावर, शहर काजी सैयद मो. मदनी अशरफी, अनूप तिवाड़ी, अबू बकर बल्खी, दीपक बोहरा, मो. बिलाल मुगल, अशरफ खान, दीक्षांत हिंदुस्तानी, रामसिंह रैगर आदि अनेक गणमान्य जन एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।

परस्पर सुखद संवाद से संभव होगी अपराधों पर रोकथाम

पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस सामुदायिक यूनिट के सदस्यों के साथ परस्पर सुखद संवाद कायम किया गया।पुलिस और आमजन के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर अपराध को रोकने और समुदाय की सुरक्षा में सुधार करने में मदद के उद्देश्य से क्षेत्र के पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों, सुरक्षा सखियों, पुलिस व सैन्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ संवाद किया गया।

विद्यार्थियों को करवाया पुलिस थाने का भ्रमण

पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस अपने कर्तव्यों को नहीं भूली, अपितु अपराधों की रोकथाम की दिशा में आमजन को शिक्षित भी किया गया। इसी के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश में मजबूत साइबर सुरक्षा की दिशा में आयोजित किया गया। साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस थाने में विद्यालयों में सम्पर्क किया गया और 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा अपराधों से जागरूक करने एवं थाना परिसरों का भ्रमण करवाने का कार्य बखूबी किया गया। लाडनूं में विमल विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाडनूं पुलिस थाना परिसर का भ्रमण करवाया गया और थानाधिकारी महीराम बिश्नोई द्वारा उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई एवं उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपाय बताये गये। इस दौरान उन्हें पुलिसिंग से जुड़ी गतिविधियों, कार्य प्रणाली और जनसेवा की जानकारी भी दी गई। यह पहल बच्चों में जागरूकता बढाने के साथ-साथ पुलिस के प्रति भरोसा और समझ को भी मजबूत करने वाली साबित हो रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now