लाडनूं में अस्पताल के पास धूम्रपान सामग्री बेचते एक को पकड़ा, 10 बंडल में 180 बीड़ियां जब्त की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अस्पताल के पास धूम्रपान सामग्री बेचते एक को पकड़ा, 10 बंडल में 180 बीड़ियां जब्त की

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां घोड़ावत होस्पीटल के पास अवैध रूप से 200 मीटर के दायरे के भीतर अवैध रूप से धूम्रपान सामग्री रखते व बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुल्जिम राकेश (24) पुत्र राधेश्याम जाति स्वामी निवासी दुजार के कब्जे से पुलिस ने ‘बीडी नम्बर 07 हमेशा पीजिये’ मार्का लगी बीड़ी के 10 बण्डल में 180 बीड़ियां जब्त की है। उसके विरुद्ध धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। 14 अप्रेल को शाम को 7 बजे सहायक उप निरीक्षक जाप्ता में कांस्टेबल शिवशंकर व अजय कुमार को लेकर गश्त कर रहे थे, तो घोड़ावत अस्पताल पहुंचने पर तो अस्पताल की 200 मीटर की परिधि के अन्दर यह मुलजिम दुकान के अन्दर काउन्टर पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को धूम्रपान सामग्री विक्रय कर रहा था। मुलजिम राकेश (24) पुत्र राधेश्याम स्वामी निवासी दुजार धूम्रपान सामग्री रखने व बेचने सम्बंधी कोई अनुज्ञापत्र (लाईसेन्स) /परमिशन नहीं मिले। उसका जुर्म धारा 9/11 धमपान अधिनियम का प्रतिषेध अधिनियम का दण्डनीय अपराध पाया गया। दुकान के अन्दर चैक करने पर खाकी रंग के पैकेट पर हिन्दी में ‘बीडी नम्बर 07’ लिखा हुआ मिला, जिसमें 10 बण्डल बीड़ी नम्बर 07 थी। इन 10 बंडल में कुल 180 बीड़ियां धूम्रपान सामग्री पाई गई। मुल्जिम राकेश को गिरफ्तार किया गया।मुल्जिम राकेश स्वामी ने अपना जामिन महावीर प्रसाद स्वामी पुत्र तोलदास स्वामी निवासी दुजार को पेश किया, जिसने उसकी 3000 रुपयों की जमानत स्वीकार की। इतने ही मुचलके भरवा कर मुल्जिम को छोड़ा गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now