लाडनू क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का का औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनू क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का का औचक निरीक्षण* 

लाडनू । kalamkala.in। लाडनूं तहसील के  श्री कृष्ण गोपाल गौशाला जसवंतगढ़, श्री मुक्ति धाम गौशाला डाबड़ी एवं श्री गोपाल गौ सदन समिति रोडू का तहसीलदार लाडनू श्री सुरेंद्र भास्कर एवं पशु चिकित्सा अधिकारी लाडनूं डॉ धर्मेंद्र चौधरी द्वारा संयुक्त भौतिक निरीक्षण किया गया।
जिसमें जसवंतगढ़ गौशाला में तहसीलदार लाडनूं द्वारा 953 गोवंश का भौतिक निरीक्षण कर गौशाला संचालक को गौशालाओं में गोवंश के लिए साफ-सफाई एवं छाया दार पेड़ पौधे लगाने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


मुक्ति धाम गौशाला डाबड़ी में भौतिक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार लाडनू एवं डॉ चौधरी द्वारा 35 पौधे लगाए गए जिसमें जामुन ,नीम ,पीपल एवं अन्य छायादार पौधे लगा कर पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प दिलवाया गया तथा 405 गोवंश का भौतिक निरीक्षण कर गोवंश के चारे-पानी एवं टीकाकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला रोडू में 264 गोवंश का निरीक्षण किया गया तथा गौशाला में चारा भंडार की जांच कर चारे की गुणवत्ता के सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now