वोकल फॉर लोकल अभियान से निर्यात को बढ़ाने में मिली मदद : मोदी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वोकल फॉर लोकल योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों पर बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से निर्यात को बढ़ाने में भी मदद मिली है तथा अब दुनिया के नए-नए देशों में हमारे अनेक प्रॉडक्ट्स पहली बार निर्यात किए जा रहे है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से निर्यात को बढ़ाने में भी मदद मिली है तथा अब दुनिया के नए-नए देशों में हमारे अनेक प्रॉडक्ट्स पहली बार निर्यात किए जा रहे है। मोदी ने वाणिज्य मंत्रालय के नए परिसर वाणिज्य भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों पर बल दे रही है।

पिछले आठ वर्षो में भारत ने अपना निर्यात बढ़ाने के साथ ही इससे जुड़े लक्ष्यों को हासिल किया है। उन्हेंने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए बेहतर नीतियों और प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही उत्पादन को नये बाजार में पेश करने में काफी मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रत्येक मंत्रालय और विभाग निर्यात बढ़ाने को प्राथमिकता दे रहा है। विदेश, कृषि या वाणिज्य मंत्रालय हो अथवा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, सभी एक साझा लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now