श्रमिक दिवस पर श्रमिकों ने जाने सुरक्षा के उपाय और स्वच्छता का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों ने जाने सुरक्षा के उपाय और स्वच्छता का महत्व

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत श्रमिकों ने श्रमिक दिवस मनाया। रूडीप के सहायक अभियंता रियाज अहमद ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। इसमें कोई लापरवाही नहीं करें और आसपास में साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। रुडिप केप के सौरभ पांडे ने श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और सभी को इसे अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान अवश्य रखें। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एल एंड टी के महादेशेवार ने भी श्रमिक हित पर विचार रखे। सीएमएससी के रामकुमार सिंघल, शेरजी कैप के असलम खान, एल एंड टी के रंजीत झा, नंदकिशोर, कैलाश सुपरवाइजर एसओटी रामकिशोर, श्रमिक राजकुमारी, मालती, राकेश, निर्भय सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now