सभी घरों में नि:शुल्क सिवरेज कनेक्शन करवा कर शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान, सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी घरों में नि:शुल्क सिवरेज कनेक्शन करवा कर शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान,

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में स्थानीय मौलाना आजाद शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता और सीवरेज परियोजना की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों के घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। सभी कॉलोनियों में अभी सीवरेज के कनेक्शन किये जा रहे हैं, तो आपके घरों में भी कनेक्शन अवश्य करवायें। उन्होंने बताया कि रूडीप द्वारा सीवरेज कनेक्शन पूर्ण निःशुल्क करवाये जा रहे हैं, किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या राशि इसके लिए नहीं देनी है। उन्होंने सीवरेज के फायदों को बताने के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ औऱ प्लास्टिक बैग को सीवरेज में नहीं डालें, इससे सीवरेज अवरुद्ध हो जाता है, उसमें रुकावट आती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीवरेज के पानी को ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित किए गए पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। उन्होंने बताया कि सिवरेज को लेकर किसी भी प्रकार के सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक बहादुर खान मोयल ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वातावरण स्वच्छ रहने से ही शरीर भी स्वच्छ रखा जा सकता है। यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। जिससे शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बने। विद्यालय परिवार के आशीष दर्जी, इमरान परिहार, खान, अख्तर सोलंकी सहित समस्त अध्यापक गण ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

शहर चुनें

Follow Us Now