लाडनूं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित,

आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया गया। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चल रहे इस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार को दूसरे दिन लाडनूं ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर इस ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के लिए उत्तरदायी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों व साथिनों का सम्मान करना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लाडनूं ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य कार्यक्रम मीठड़ी एवं सुनारी में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी मानदेयकर्मियों ने सहभागिता की।
मुख्य कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ओर से ब्लॉक संयोजक माया स्वामी तथा सीडीपीओ लाडनूं मुकेश तिवाड़ी व महिला पर्यवेक्षक सुश्री संतोष मीणा व विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ समुदाय के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा बच्चों, महिलाओं एवं आमजन को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आंगनबाड़ी मानदेयकर्मियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now