सालासर हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बने सत्यप्रकाश पुजारी, कुलदीप पुजारी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, नए पदाधिकारियों का किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सालासर हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बने सत्यप्रकाश पुजारी,

कुलदीप पुजारी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, नए पदाधिकारियों का किया स्वागत

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सालासर हनुमान मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करने वाली श्री हनुमान सेवा समिति में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। रामोतार पुजारी के बेटे सत्यप्रकाश पुजारी को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही कुलदीप पुजारी को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने तीन कार्यकाल में नौ साल तक समिति की सेवा की है। उनके साथ ही पुजारी परिवार के सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मंदिर से जुड़े प्रमुख लोगों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इनमें मनीष पुजारी, देवकीनंदन पुजारी, भंवरलाल पुजारी, नागरमल पुजारी, प्रकाश पुजारी, महावीर पुजारी, मोहनलाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी और पवन पुजारी शामिल थे। पदभार संभालने के बाद नए अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने समिति के लिए बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now