सिंघाना की सरकारी स्कूल में स्मार्ट बोर्ड के लिये भामाशाह खेताराम भाकर ने दिये एक लाख

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिंघाना की सरकारी स्कूल में स्मार्ट बोर्ड के लिये भामाशाह खेताराम भाकर ने दिये एक लाख

शकील अ. उस्मानी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। निकटवर्ती सिंघाना ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को समाज सेवक और पूर्व सेनाधिकारी खेताराम भाकर ने अपनी पत्नी जेठी देवी की पुण्यतिथि पर घोषित 1 लाख राशि का चैक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघाना की एसडीएमसी को स्मार्ट बोर्ड निर्माण के लिए सौंपा। साथ ही इस अवसर पर 95 वर्षीय खेताराम भाकर की पुत्रवधु और पीएमश्री राजकीय जवाहर स्कूल कुचामन सिटी की प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने भी 10 हज़ार रुपये ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को भेंट किए। प्राचार्य और पीईईओ छोटू राम ने बताया कि इस मौके पर उपप्राचार्य श्रवण राम, रामनिवास खोखर, सुरेंद्र सिंह, सैयद ईमरान अली, गोविंद स्वामी, किशन प्रजापत, उम्मेद भाकर, राजेंद्र जानू, हरेंद्र, सुरेश, मुकेश सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now