लाडनूं में चावल गोदाम पर कार्रवाई कर 1020 किग्रा चावल जब्त किए, गोदाम किया सीज, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने की सक्षम कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में चावल गोदाम पर कार्रवाई कर 1020 किग्रा चावल जब्त किए, गोदाम किया सीज,

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने की सक्षम कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कड़े कदमों की पालना में एवं जिला कलेक्टर पुखराज सेन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम का गठन किया। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की यह टीम नागौर से लाडनूं पहुंची। इस टीम ने लाडनूं में कार्रवाई करते हुए आर.एस ट्रेडिंग कम्पनी से 1020 किलो चावलों को सीज किया। इस बारे में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागौर गणपतराम जाट व बाबूलाल चौधरी ने बताया कि लाडनूं से लगातार मिल रही शिकायत के बाद यहां टीम ने एक चावल गोदाम पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया है। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के सेम्पल भी लिए गए।‌ सभी सैम्पलों कै लैबोरेटरी भिजवाया जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने और मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मावा, चमचम आदि मिठाई, नमकीन व घी-तेल के सेम्पल लिए 

 इस टीम ने लाडनूं शहर के आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी से चावल का नमूना लेने के साथ ही वहां मिलावट के संदेह के आधार पर 1020 किलो चावल सीज किए। इसके अलावा इसके अलावा यहां बस स्टैंड, राहुगेट, जैन आश्रम के पास स्थित स्वीट भंडार से मिठाई के सेम्पल भी प्राप्त किए। टीम ने कृष्णा मावा भंडार से मावा के भी सैम्पल भरे और उन्हें टेस्टिंग के लिए लैबोरेटरी में भिजवाए गए हैं। जय सती जोधपुर स्वीट होम से गुलाब जामुन, पेड़ा, चमचम, नारियल मिठाई, नमकीन और जेसराज महेंद्र कुमार हलवाई से घी, वनस्पति, तेल के नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now