नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 135 की नेत्र जांच और 43 का ऑपरेशन के लिए चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में
135 की नेत्र जांच और 43 का ऑपरेशन के लिए चयन

जसवंतगढ़/लाडनूं (kalamkala.in)। सेठ सूरजमल तापड़िया मेमोरियल ट्रस्ट जसवंतगढ़, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से स्थानीय मानसरोवर महेश्वरी भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। व्यवस्था समिति के कार्यकर्ता पवन कुमार भंडारी ने बताया कि आसपास के गांव से पहुंचे 135 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें 43 को नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित कर शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के लिए भेजा गया। नेत्र जांच से पूर्व सभी नेत्र रोगियों की बीपी शुगर की भी जांच महेश्वरी भवन में ही की गई। सभी नेत्र रोगियों को जयपुर आने-जाने का का खर्च, भोजन व्यवस्था, रहने आदि सभी व्यवस्था सूरजमल तापड़िया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा की गई है। शिविर में 2 दिन पूर्व से ही यादव प्रसाद लोहिया, दामोदर राठी, श्यामसुंदर गगड़, रमेश चितलांगिया, कान्हा प्रजापत, गोपाल तापड़िया, सुमित मूंदड़ा, सुशील तोषनीवाल, हेमंत बियानी, नितेश करवा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा, हेमंत करवा, किशन बियानी, दीपक गगड़, लोक बंधु सोमानी, मनोज मारोठिया, सूर्यकांत पारीक, शिवरतन शर्मा, जितेंद्र प्रजापत, मुकुंद सोनी, रामचंद्र तोषनीवाल, वासुदेव लोहिया, बजरंगलाल तापड़िया, पुशराज शर्मा, मुकेश शर्मा, मयंक डागर, वैध रमेश पारिक आदि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक सेवाएं दी गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now