लाडनूं में शहरी सेवा शिविर में 139 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, सबको नशामुक्ति की शपथ दिला कर किया गया शिविर में नवाचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शहरी सेवा शिविर में 139 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित,

सबको नशामुक्ति की शपथ दिला कर किया गया शिविर में नवाचार

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार निर्देशित शहरी सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में गुरुवार को पालिका कैम्पस में वार्ड सं. 7 व 8 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 139 लोगों को लाभान्वित किया गया। इनमें शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा 69-ए का एक पट्टा व एक कृषि भूमि का पट्टा वितरित किया गया। इसके अलावा 1 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र व 22 जन्म-मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी किये गये। नगर पालिका के अतिरिक्त शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 6 पशुपालकों को, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों को, जलदाय विभाग द्वारा 3 व्यक्तियों की लीकेज संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया एवं चिकित्सा विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों की टी.बी स्क्रीनिंग व 37 व्यक्तियों की बी.पी. और शुगर की जांच की गई। विद्युत विभाग द्वारा एक उपभोक्ता का बिजली बिल में नाम संबंधी सुधार किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 30 व्यक्तियों की जांच की गई, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में दिलाई सबको नशा मुक्ति की शपथ

शिविर के दौरान एक नवाचार करते हुए समाज कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नवीन पहल पर उपस्थित जन समुदाय को एवं कार्मिकों को शिविर प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक द्वारा नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में नगर पालिका के लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमालय चिण्डालिया आदि के अलावा निवर्तमान पार्षद ओम सिंह मोहिल, संदीप प्रजापत, नदीम बल्खी आदि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now