लाडनूं में नि:शुल्क महिला रोग चिकित्सा शिविर में 151 महिलाओं ने उठाया लाभ, शिविर में सभी जांचें, परामर्श व दवाओं की व्यवस्था नि:शुल्क रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नि:शुल्क महिला रोग चिकित्सा शिविर में 151 महिलाओं ने उठाया लाभ,

शिविर में सभी जांचें, परामर्श व दवाओं की व्यवस्था नि:शुल्क रही

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय शहरिया बास चौक स्थित कायमखानी इस्लामिया मदरसा में नि:शुल्क महिला रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाकर आवश्यक जांचें, परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गई।कायमखानी वेलफेयर सोसायटी एवं श्रीराम मंगलम होस्पिटल लाडनूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 151 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाकर उनकी सभी प्रकार की आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाकर उन्हें महिला रोगों से संबंधित बीमारियों से आगाह करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सभी को दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में महिला रोगियों को नि:शुल्क मेडिकल सेवाएं एवं सुविधाएं महिला चिकित्सा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन चौधरी, नर्सिंग स्टाफ मुस्कान, ममता जांगीड़, बीरबल राम गुर्जर, रमेश राहड़, संग्राम चौधरी ने प्रदान की। शिविर में मदरसा कमेटी अध्यक्ष रावत खां फतेहखानी, कायमखानी वेलफेयर सोसायटी के पिंकु मलवाण, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी, मोती खां मलवाण, यासीन अख्तर, एडवोकेट नबाब खां, मोती खां दौलतखानी, हाजी फतू खां, उमेद खां, अरबाज खां आदि ने उपस्थित रहे कर शिविर की देखभाल की और व्यवस्थाओं को लेकर अपना सहयोग प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now