लाडनूं की वाल्मीकि बस्ती में बाबा मांगीनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 163 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की वाल्मीकि बस्ती में बाबा मांगीनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 163 यूनिट रक्त संग्रहित

लाडनूं (kalamkala.in)। बाबा मांगीनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में यहां वाल्मीकि बस्ती में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 163 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस रक्तदान शिविर में लाडनूं की राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक, जयपुर की संतोकबा दुर्लभजी ब्लड बैंक और एस.एम. एस. ब्लड बैंक जयपुर की टीमों ने रक्त-संग्रहित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता करणी सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि से व्यक्ति को अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ प्राप्त होते हैं। युवाओं को रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस आयोजन के संयोजक विशाल बारोसा एवं मंजीत सांगेला थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा से इस शिविर की व्यवस्था संभाली। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाने का निश्चय किया है। शिविर में समाज के युवाओं और सेवाभावी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की और रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान तारा चन्द सांगेला, रोहित परिहार, विशाल तेजी, सनी धवल, पंकज चांवरिया, ओमप्रकाश धवल, नारायण लोहिया, भेराराम पंवार, नितेश माथुर, नारायण लाल शर्मा, गोविंद सिंह परिहार, असगर अली आदि सहयोगी भी उपस्थित रहे‌।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now