लाडनूं के भूतोड़िया स्कूल में रुडीप के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाला-प्रांगण में लगाए फलदार पौधे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के भूतोड़िया स्कूल में रुडीप के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाला-प्रांगण में लगाए फलदार पौधे

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में फलदार वृक्षों का रोपण परिसर में सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ अभियान के तहत छात्राओं एवं अन्य ने किया। इस अवसर पर कैप रुडीप के असलम खान ने बताया कि वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए, ताकि बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करके प्राणवायु को बढ़ावा दिया जा सके।छात्राओं को अपने विद्यालय के साथ ही अपने घरों में भी वृक्षारोपण करना चाहिए।प्रधानाचार्य जयनारायण रैगर ने कहा कि इस अभियान से लोगों में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। इसके तहत सभी नागरिकों से अपने आस-पास में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। इस विद्यालय प्रांगण में फलदार वृक्षों का रोपण छात्राओं द्वारा करवाया जाने से इनमें भी जागरूकता आएगी। यह अभियान रुडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में एवं प्रेरणा से किया गया। इस दौरान संजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह, प्रेमलता, गौतम कुमार सहित समस्त अध्यापक व छात्राएं और एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now