एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 2 गिरफ्तार, 48 वारदातें कबूली, उनसे 106 एटीएम कार्ड बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 2 गिरफ्तार,

48 वारदातें कबूली, उनसे 106 एटीएम कार्ड बरामद

डीडवाना। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं, अनपढों एवं बुजुर्गों को बहला कर एटीएम कार्ड बदलकर बैंक से रूपए निकलवा लेने की ठगी करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफास करते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 106 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने राजस्थान और हरियाणा में कुल 48 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। ये आरोपी एटीएम मशीन के अंदर आमजन को सहायता करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे।

नागौर जिले की में 18 वारदात सहित 48 वारदातें कबूली

थानाधिकारी राजेश कुमार डूडी ने बताया कि ये लोग शातिर हैं ठग हैं। ये एटीएम मशीन के पास खड़े रहकर एटीएम के बारे में कम जानकार लोगों को मदद के बहाने झांसे में लेते थे और फिर एटीएम कार्ड के पिन नंबर पूछकर उनका एटीएम बदल देते थे। एटीएम बदलने के तुरंत बाद बाहर खड़े अपने साथी के साथ निकल जाते थे और आसपास के अन्य एटीएम से रुपए निकाल लेते थे। ठगी करने के लिए यह लोग वृद्धजनों, महिलाओं और अशिक्षित लोगों को ज्यादा शिकार बनाते थे। जिस स्थान पर यह घटना कारित करते थे, उस स्थान पर दोबारा कुछ समय तक वापस नहीं आते थे। आरोपियों ने नागौर जिले में ठगी की 18 और अजमेर जिले में 6 घटनाओं को अंजाम दिया और बाकी घटनाएं हरियाणा में की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विभिन्न बैंकों के 106 एटीएम कार्ड बरामद

सीआई डूडी ने बताया कि पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर एटीएम मशीनों और बैंकों पर पुलिस ने बराबर निगरानी रखी। इसी दौरान फव्वारा सर्किल के पास स्थित एटीएम के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों को दस्तयाब कर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 106 एटीएम बरामद हुए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने ठगी करने के बाद बात कबूल कर ली, जिस पर पुलिस ने हरियाणा के नारनौद थाना निवासी बलवीर और बुना थाना के सनी कुमार को गिरफ्तार किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now