खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारने से 5 की मौत, भीषण हादसे के शिकार 4 मृतक सुजानगढ के, यूपी के नसीरपुर में हुआ हादसा, कुल 9 जने घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारने से 5 की मौत, भीषण हादसे के शिकार 4 मृतक सुजानगढ के,

यूपी के नसीरपुर में हुआ हादसा, कुल 9 जने घायल हुए

सुजानगढ़। गोरखपुर में एक शादर समारोह में शामिल होकर लौट रहे सुजानगढ के 4 व्यक्तियों सहित कुल 5 लोग मौत का शिकार हो गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के नसीरपुर इलाके के पिलर नंबर 48 के पास भीषण सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी फोर्स कार को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। फोर्स कार में सवार बच्चे समेत 7 लोग और ईको स्पोर्ट्स कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को वहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोर्स कार को पीछे से मारी टक्कर

घायलों ने बताया कि फोर्स कार में सवार यात्रियों ने टॉयलेट के लिए गाड़ी रुकवाई थी। तभी पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही कारों के परखच्चे उड़ गए। फोर्स गाड़ी के पास खड़े 3 लोगों को रौंदते ईको स्पोर्ट्स कार पलट गई। फोर्स में सवार 4 और ईको स्पोर्ट्स में सवार एक महिला की मौत हो गई। फाॅर्स गाडी 50मीटर आगे जाकर पलट गयी।  सूचना मिलते ही यूपीडा एंबुलेंस और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही डीएम रवि रंजन और एसएसपी आशीष तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। फोर्स कार के चालक दौलतराम ने बताया, ‘हम 11 लोग गोरखपुर से लौटकर अपने घर राजस्थान जा रहे थे। रास्ते में टॉयलेट के लिए गाड़ी रुकवाई थी। मैं गाड़ी से दूर खड़ा था। इतने में पीछे से कार आई और हमारी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में पीछे बैठे दो लोग और बाहर खड़े दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद टक्कर मारने वाली कार भी पलट गई।’ अंदेशा जताया जा रहा है कि ईको स्पोर्ट्स कार सवार को झपकी आई होगी, तभी उसे सामने खड़ी गाड़ी नहीं दिखी और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है।

गायब गये मोबाइल और गहने 

 हादसे में दो सगे भाई व भांजा, चाचा की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं। उसके 8 मोबाइल व 50 हजार से अधिक की नगदी नही मिली हैं। सभी गायब है। आभूषण का थैला मिल गया है। विनोद ने बताया कि हादसे में उसके भाई बाबू लाल पुत्र मोहन लाल, कैलाश पुत्र बाबूराम, राकेश पुत्र पलाश चंद्र भांजा, नेमीचंद पुत्र जैसीराम चाचा निवासीगण सुजानगढ़ चुरू राजस्थान की मौत हो गई है। जबकि दूसरी गाड़ी में मिथलेश गुप्ता पत्नी कैलाश गुप्ता निवासी डाबरी एक्सटेंशन ईस्ट नई दिल्ली की मौत हुई है। 

गोरखपुर में गए थे शादी में, वापस लौट रहे थे

  जानकारी के अनुसार टाडां के रहने वाले राकेश जांगिड़ की शादी करने के लिए परिवार रविवार को गोरखपुर पहुंचा था। मंगलवार को शादी के बाद लौटते समय नसीरपुर थाना इलाके में इनकी फोर्स गाड़ी को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राकेश के बड़े भाई बाबूलाल (40), चचेरे भाई कैलाश (38) और नेमीचन्द (43) और भांजे रमेश (38) निवासी मलसीसर गांव की मौत हो गई। वहीं नेहा, बेबी, राकेश, विनोद, परशुराम, ओमप्रकाश और एक बच्चा घायल हो गए। बाबूलाल चेन्नई, कैलाश और नेमीचंद बेंगलुरु में कारपेंटर का काम करते थे, जबकि रमेश जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हादसे में ईको स्पोर्ट्स कार सवार दिल्ली निवासी महिला मिथिलेश गुप्ता (45) पत्नी प्रहलाद गुप्ता की भी मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी वैष्णी (20) और बेटा आभास (23) घायल हो गए। गांव टाडां से परिजन यूपी पहुंच चुके हैं। जानकारी मिली है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। बुधवार को चारों शव गांव पहुंचेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now