लाडनूं से अजमेर की मोदी रैली में जाएंगे 2 हजार कार्यकर्ता, हर पंचायत स्तर और शहर में लगेंगी बसें, अजमेर रैली को सफल बनाने को लेकर करणी निवास पर हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से अजमेर की मोदी रैली में जाएंगे 2 हजार कार्यकर्ता, हर पंचायत स्तर और शहर में लगेंगी बसें,

अजमेर रैली को सफल बनाने को लेकर करणी निवास पर हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक संगठनात्मक बैठक बुधवार को यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर रैली में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह, समन्वय और संगठन के प्रति समर्पण से यह बैठक पूर्ण सफल रही। अपने तय लक्ष्य ‘अजमेर में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज करवाने एवं संगठन की शक्ति का प्रदर्शन’ में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता का संकल्प बैठक में लिया। बैठक में वक्ताओं ने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से 2000 कार्यकर्ताओं को बसों व अन्य गाड़ियों से ले जाया जाने का लक्ष्य रखा। बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर एवं लाडनूं शहर स्तर से कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों को अजमेर में सभास्थल पर ले जाने बाबत वाहन प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए जाकर जिम्मेदारी दी गई।।इस दौरान लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों से जानकारी ली गई और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। बसों की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने के बारे में बताया गया। अजमेर में रैली स्थल पर पहुंचने का समय प्रातः 9.30 बजे का है। हर बस में 25 कार्यकर्ता पार्टी के रहेंगे और 25 लाभार्थी के रूप में रहेंगे। बस प्रभारी की सूची सबको मिल जाएगी। सभी बसों में सबके लिए भोजन वगैरह की व्यवस्था रहेगी।

रैली सम्बंधी व्यवस्थाओं पर किया गया व्यापक विचार-विमर्श

इस अवसर पर लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर अन्य कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने शहर मंडल की रचना 50 बूथों के हिसाब से करने के बारे में बताया। हर बूथ पर प्रभारी जरूर लगाए जाने के निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने आने वाले समय में नगर निकाय व पंचायत राज के चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस रैली के लिए उचित समय बताया और सबसे इसमें सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में पार्टी के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अजमेर रैली सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अजमेर रैली को लेकर परिवहन व्यवस्था, संपर्क अभियान, सोशल मीडिया प्रचार, जनसंपर्क और जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूरी निष्ठा और शक्ति से रैली की सफलता के लिए जुट जाएं

बैठक में भाजपा के पंचायत चुनाव के स्थाई प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा जयपुर ने राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जो भी काम दिया जाए, उसे पूरी ईमानदारी से किया जाए। रैली में जाने वालों की संख्या पूरी होनी चाहिए। उन्होंने अजमेर रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर काम करने और अधिकतम लोगों को रैली में जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समन्वय की रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यक्रम की सफलता के सूत्र बताए। बैठक में अजमेर रैली के प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह पार्टी है। कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी निष्ठा और शक्ति से रैली को सफल बनाने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक की यह सबसे बड़ी रैली होगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवा कार्यकर्ताओं से परस्पर सहयोग करते हुए रैली को सफल बनाने की अपील की। भाजपा के जिला महामंत्री श्री किशन भींचर ने संगठनात्मक दृष्टि से आवश्यक तैयारियों और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी मंडलों को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए।

युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता मिल कर बनाएं रैली को सफल

लाडनूं विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे ठाकुर करणीसिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अजमेर रैली में अभूतपूर्व जनसमूह की उपस्थिति दर्ज कर संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करने का लक्ष्य रख कर सबको चलना है। उन्होंने कहा कि अजमेर रैली जनसभा के साथ ही संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसमर्थन का विराट् प्रदर्शन भी होगी। उन्होंने सभी मंडलों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और सभी युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और अजमेर में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज करवाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से तय होती है और जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटते हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। इस अवसर पर संगठन के विधानसभा प्रभारी प्रवीण पुरोहित, विधानसभा सह-प्रभारी रामसिंह बैगसर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व सभा के विधानसभा संयोजक जगदीश पारीक, गौतमदत्त शास्त्री, पदमसिंह रोडू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को महत्व देने की आवश्यकता बताई। प्रारंभ में पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादू सिंह धूड़ीला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन भाजपा के जिला मंत्री नीतेश माथुर ने किया।

इन सबकी रही बैठक में उपस्थिति

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व प्रभारियों के अलावा पंचायत समिति सदस्य व ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ा, अनिल पिलानियां, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, पार्षद मोहनसिंह चौहान, सुरेन्द्र जांगिड़, लूणकरण शर्मा, बच्छराज नागपुरिया, बाबूलाल प्रजापत, प्रवीण जोशी, राम नारायण सारण, गुलाबचंद चौहान, श्रीरामा राम साख, सुरेश खींची, गंगाराम रैगर, रमेश सिंह राठौड़, श्यामसुंदर पंवार, बृजराज सिंह, मदन गोपाल नवहाल, भवानी सिंह घिरड़ौदा, दानाराम जांगिड़, सरपंच मूल सिंह, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, दीपक जांगिड़, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

लाडनूं के राजकीय अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के उपकरणों सहित कायाकल्प, गोद लेने एवं उद्यान के पुनरुद्धार के लोकार्पण करवाया, भारत विकास परिषद् ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, स्टोररूम व ऑफिस का करवाया कायाकल्प, वार्ड में आधुनिक कार्डियक बेड लगाया, ईसीजी मशीन व अन्य उपकरणों के साथ वार्ड के पीछे के उद्यान के पुनरुद्धार करवाया

शहर चुनें

Follow Us Now