भारत विकास परिषद् का फाग उत्सव एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम सुमधुर गीतों और धमाल की रौनक के साथ आयोजित, अपने सराहनीय कार्यकाल के कारण चुनाव में फिर से अपने पदों पर काबिज रहे अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद् का फाग उत्सव एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम सुमधुर गीतों और धमाल की रौनक के साथ आयोजित,

अपने सराहनीय कार्यकाल के कारण चुनाव में फिर से अपने पदों पर काबिज रहे अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं की ओर से आयोजित ‘फाग उत्सव ओर होली स्नेह मिलन’ कार्यक्रम आकर्षण से भरपूर और मनमोहक रहा। इसी अवसर पर भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के वार्षिक चुनाव भी सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाए गए, जिनमें एक बार फिर अध्यक्ष पद पर बृजेश माहेश्वरी को और सचिव पद पर सुरेश जाजू के साथ कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश घोडे़ला को पुनः चुना गया। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के ये वार्षिक चुनाव प्रांतीय चुनाव प्रभारी व डीडवाना शाखा के सचिव सुरेन्द्र सोनी की देखरेख में अभिनन्दन प्रभारी कमल शर्मा, समाजसेवी कैलाश चंद सिंघी और प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी के सान्निध्य में सर्वसम्मति से हुए‌। चुनाव प्रक्रिया के दौरान लाडनूं शाखा के वर्तमान पदाधिकारियों को ही फिर से चुन लिया गया। इसके पीछे उनके गत कार्यकाल के दौरान हुए कार्यक्रमों और गतिविधियों का संचालन प्रशंसनीय रहने से सभी परिषद सदस्यों ने एकमत से इसके लिए स्वीकृति प्रदान करना रहा। इस अवसर पर परिषद का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव मंत्री सुरेश जाजू ने प्रस्तुत करते हुए परिषद शाखा द्वारा पिछले वर्ष में किए गए सभी सेवा, सहयोग संपर्क, संस्कार और समर्पण से किए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने परिषद का आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए परिषद के कार्यकमों में मिले आर्थिक सौजन्य की भी पूर्ण जानकारी दी और सभी सौजन्य-कर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में परिषद को ऐसे ही सहयोग मिलते रहने की कामना जताई। ज्ञातव्य रहे कि इस वर्ष आयोजित परिषद के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्मों के लिए लगभग सभी परिषद सदस्यों द्वारा आर्थिक सौजन्य प्रदान किया गया था।

फागणी गीतों पर जमकर नाचे-थिरके महिला-पुरुष

इस अवसर पर भारत विकास परिषद का ‘फाग उत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन भी किया गया। स्थानीय सनराइज स्कूल में यह आयोजन होली गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत इन मनमोहक होली गीतों ने सभी लोगों को कार्यक्रम देर रात तक मंत्रमुग्ध कर बांधे रखा। कार्यक्रम में परिषद सदस्य नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, प्रकाश सोनी, भगवती भोजक, लक्ष्मीपत सोनी, मनीष भोजक, नवरत्न भोजक, शरद पीपलवा, कमल शर्मा डीडवाना आदि ने अपनी मधुर आवाज से गीतों का मनभावन प्रस्तुतिकरण किया कि कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण, परिषद सदस्य और महिलाएं सभी भावविभोर होकर झूमने और नाचने लगे।

इन अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह और ठुकराईन राजश्री कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष गणमान्य अतिथियों में एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट, समाज सेवी भीकमचंद दुगड़, सुरेश कुमार बरमेचा, रामकिशन पीपलवा, रामनिवास पटेल आदि की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान परिषद सदस्यों ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहना कर और दुपट्टा पहनाकर किया। स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के समस्त लोगों ने सपरिवार सामूहिक गोठ का आनंद लिया। इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह, गजेंद्र सिंह ओड़ींट, हनुमान मल जांगिड़, कैलाश चंद सिंघी, प्रकाश चंद सिंघी, पुरूषोतम सोनी, सुशील कुमार पीपलवा, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, लूणकरण शर्मा नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, रमेश सिंह राठौड़, रवींद्र सिंह राठौड़, प्रकाश सोनी, गिरधर चौहान, निर्मल दाधीच, विजय चौहान, सुशील सोनी दिनेश सोनी, जयप्रकाश सोनी, महेंद्र बाफना, दीनदयाल अग्रवाल, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, प्रवीण बरडिया, बच्छराज नागपुरिया, सुशील कुमार दाधीच, नानक आडवाणी,वीरेंद्र भाटी, राधेश्याम सांखला, हर्षवर्धन चारण, राजेंद्र कुमार माथुर, शंभुसिंह जैतमाल, मनीष शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, प्रकाश गिड़िया आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार ज्ञापन प्रकाश सोनी ने किया।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now