निम्बी जोधां में निःशुल्क योग एवं एकयूप्रेशर चिकित्सा शिविर में अब तक 200 मरीज लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में निःशुल्क योग एवं एकयूप्रेशर चिकित्सा शिविर में अब तक 200 मरीज लाभान्वित

लाडनूं। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के तत्वावधान में तहसील के ग्राम निम्बी जोधां में गत आठ सालों से निरन्तर सफलता पूर्वक लगने वाले 21 दिवसीय निःशुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के सात दिनों में विभिन्न रोगों के कुल 200 मरीजों ने लाभ उठाया। निम्बी जोधां के माहेश्वरी भवन में सेठ महादेव पूनमचंद भूतड़ा की स्मृति में उनके पुत्र गोपाल भूतड़ा के आर्थिक सौजन्य से आयोजित इस शिविर में प्रख्यात योग चिकित्सक डा. ललित सोमानी द्वारा योग, एक्यूप्रेशर, चुम्बकीय चिकित्सा एवं रेकी थैरपियों से चिकित्सा की जा रही है। शिविर में पक्षाघात, पोलियो, साईटिका, स्पोंडिलाईटिस, गठिया, घुटनों का दर्द, कमरदर्द, माईग्रेन, साईनस, दमा, मोटापा, बलड प्रेशर, मेनोपोज, एसीडीटी आदि विभिन्न एवं जटिल रोगों का उपचार भी किया जा रहा है। समाजसेवी श्रवण कुमार सारड़ा ने बताया कि डा. ललिम सोमानी पिछले 33 वर्षों से लाखों रोगियों का इलाज कर चुके हैं। उन्होंने देश भर में अब तक 618 चिकित्सा शिविरों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। निम्बी जोधां में वे पिछले 8 सालों से निरन्तर हर साल चिकित्सा शिविर में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। यह 21 दिवसीय चिकित्सा शिविर आगामी 18 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now