कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान में चल रही कौशल कार्यशाला एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मस्तिष्क) के उपयोग बारे में प्रकाश डाला गया। शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य स्नेहा शर्मा ने छात्राओं को बताया कि आज के समय में छात्र-छात्राओं के लिए एआई विज्ञान को अपनाना बहुत आवश्यक है। देश-विदेश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि और अन्य क्षेत्रों में कृत्रिम मस्तिष्क का उपयोग किया जा सकता हैं। स्नेहा शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे संबंधित आवश्यक उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि एआई टूल्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इस विषय के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे जान सकें कि इस विज्ञान का उपयोग कैसे और कहाँ-कहाँ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एआई का उपयोग शोध, लेखनी और व्याकरण संबंधी अशुद्धियों को सुधारने में किया जा सकता है। इसके अलावा एआई का उपयोग लर्निंग प्लेटफॉर्म, शिक्षक प्रशिक्षण और कोडिंग व प्रोग्रामिंग में भी किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को एआई के उपयोग के माध्यम से अपनी सुरक्षा और उत्थान के लिए कार्य करने वाले अन्य उपकरणों के बारे में सुझाव दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई के उपयोग के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने भविष्य के लिए तैयार करना था। स्नेहा शर्मा ने बताया कि सशक्तिकरण समाज में एक महत्वपूर्ण बिंदु है, खासकर जब इसका उपयोग विज्ञान और ज्ञान के आधार पर स्त्री के विकास के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में विभाग के सभी सहायक आचार्य, आचार्य और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now