फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास

लाडनूं (kalamkala.in)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं यूजीसी के निर्देशानुसार ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत महिलाओं की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास के संदर्भ में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में जैन विश्व भारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम-समन्वयक डॉ. प्रगति भटनागर ने बताया कि इस एक सप्ताह के कार्यक्रम का शुभरम्भ प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। इसके तहत योग विभाग की सहायक आचार्या डॉ. विनोद कस्वां ने छात्राओं को योग के अभ्यास का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रेक्षाध्यान की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी और प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करवाया। सहायक आचार्या स्नेहलता शर्मा ने अच्छे स्वास्थ्य की उपयोगिता बताई और छात्राओं को स्वस्थ रहने के सम्बंध में कुछ शारीरिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। सप्ताह पर चले इस प्रशिक्षण में निरन्तर प्रतिदिन यौगिक क्रियाओं तथा प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करवाया गया। समस्त कार्यक्रमों में समस्त छात्राओं के साथ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now