ट्रेलर के केबिन में छिपा कर ले जाया जा रहा 27.330 किग्रा डोडा-पोस्त मादक पदार्थ सहित एक को पकड़ा, लाडनूं पुलिस ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रेलर के केबिन में छिपा कर ले जाया जा रहा 27.330 किग्रा डोडा-पोस्त मादक पदार्थ सहित एक को पकड़ा,

लाडनूं पुलिस ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने यहां आसोटा ग्राम के पास एक ट्रेलर के केबिन में रख कर तस्करी कर ले जाते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है तथा वाहन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लाडनूं पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह कुल अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त 27 किलो 330 ग्राम मय प्लास्टिक बैग जप्त किया तथा मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार जाने के साथ ही मादक पदार्थ परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन ट्रैलर नम्बर आरजे 19 जीजी 2278 को जब्त किया है। यह कार्रवाई एएनटीएफ प्रभारी नागौर की सूचना पर लाडनूं पुलिस ने की।

इस प्रकार से हुई पूरी पुलिस कार्रवाई

यह सफलता नागौर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की सूचना पर, एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में लाडनूं पुलिस को मिली। एएनटीएफ नागौर के चौकी प्रभारी से 9 जुलाई को यह सूचना मिली कि एक वाहन नं. आरजे 19 जीजी 2278, जो सरहद आसोटा के पास खड़ा है, उसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त हो सकता है। इस सूचना के मिलने पर लाडनूं थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा (पु.नि.) मय जाप्ता के रवाना होकर सरहद आसोटा पहुंचे और एएनटीएफ टीम से प्राप्त सूचना के अनुसार वहां खडे़ वाहन ट्रेलर को चैक किया, तो उसके केबिन में जगदीश विश्नोई (43) पुत्र स्व. चौखाराम विश्नोई निवासी रामड़ा बास कला, पुलिस थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर मिला, जिसके कब्जे के वाहन को चैक करने पर डिग्गी से तीन प्लास्टिक के बैग (बोरा) मिले, जिनमें अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त कुल वजन 27 किलो 330 ग्राम प्लास्टिक के बैग सहित मिले। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उस मादक पदार्थ व वाहन को जप्त कर मुल्जिम जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 98/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट 1985 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

मुलजिम को डोडा-पोस्त सहित पकड़ा व ट्रेलर किया जब्त

मुलजिम जगदीश विश्नोई के कब्जे से वाहन रजि. नं. आरजे 19 जीजी 2278 में मिले अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 27 किलो 330 ग्राम प्लास्टिक बैग सहित जब्त किया गया। तथा वाहन ट्रेलर भी प्रकरण में जब्त किया गया। घटना में संलिप्त अन्य मुल्जिमान के सबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। तस्कर इस भारी खेप को बहुत ही शातिराना तरीके से छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह अवैध मादक पदार्थ कहाँ से लाया गया था और किसे सौंपा जाना था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के साथ पुलिस टीम में एएसआई नवाब खां, हेड कांस्टेबल गोपालराम व भजनलाल तथा कांस्टेबल गिरधारी, सीताराम व महिला कांस्टेबल किरण शामिल रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now