लाडनूं में हृदय-विदारक हादसा, दो होनहार युवाओं की जान तेज गति वाहन ने ले ली, लाडनूं के छिपोलाई तालाब के पास बायपास पर बाइक सवार युवाओं को लापरवाह पिकअप चालक ने ठोका, पूरे शहर में लोगों में ग़म का माहौल बना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में हृदय-विदारक हादसा, दो होनहार युवाओं की जान तेज गति वाहन ने ले ली,

लाडनूं के छिपोलाई तालाब के पास बायपास पर बाइक सवार युवाओं को लापरवाह पिकअप चालक ने ठोका, पूरे शहर में लोगों में ग़म का माहौल बना

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां एक हृदय-विदारक हादसे में दो होनहार युवाओं की मौत ने पूरे शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा सोमवार को सुबह करीब 8 बजे छिपोलाई जीएसएस के पास गोपालपुरा-सुजानगढ बायपास रोड पर हुआ, जब ये दोनों युवक सुजानगढ स्थित आईटीआई के लिए जा रहे थे। बायपास पर चढ़ते ही एक तेज गति व लापरवाही से आते पिकअप (संभवतः) वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। इस टक्कर के कारण एक युवक पुनीत भोजक (20) पुत्र श्याम लाल भोजक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक सुरेन्द्र सिंह सांखला (20) पुत्र निरंजन सिंह सांखला को तत्काल यहां सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर होने से हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। सुरेन्द्र सिंह को सीकर ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया।

अपने दिवंगत पिता का इकलौता बेटा था पुनीत 

ये दोनों युवक सुजानगढ़ स्थित आईटीआई के छात्र थे तथा लाडनूं से मोटर साइकिल पर सुजानगढ़ कॉलेज जा रहे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी और मौक़े से फरार हो गया। पास ही खेतों मे काम क़र रहे लोगो को धमाके की आवाज सुनाई दी, तो वे दौड़े, लेकिन तब तक वाहन चालक वाहन को भगा ले गया।बताया जाता है कि मृतक पुनीत इकलौता बेटा था तथा उसकी तीन बहिनें हैं, पिता का साया पहले ही उठ चुका था। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई और उन्हें लाडनूं अस्पताल लाए जाने पर वहां भी लोगों की भीड़ जमा हो गयी

टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार ने मौके पर पहुंच किया सहयोग

हादसे के दौरान मौक़े से गुजर रहे सुजानगढ़ निवासी इदरीश खान ने टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार सुजानगढ़ को सूचित किया। श्याम स्वर्णकार एम्बुलेंस चालक सिकंदर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा गंभीर घायल और मृतक के शव को स्वर्णकार, सिकंदर और विकास तथा 108 की सहायता से लाडनूं लाया गया। सूचना पर लाडनूं पुलिस से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार भी मौक़े पर और अस्पताल भी पुलिस कर्मी पहुंच गए तथा मामले की जानकारी लेकर दर्ज किया गया। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने इसमें पूरा सहयोग किया। दुर्घटना के बाद वहां से फरार हुए वाहन का पुलिस पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम यहां राजकीय चिकित्सालय में करवा कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now