लाडनूं की धरती पर पहली बार गूंजेगी विश्वप्रसिद्ध संगीत की स्वर-लहरियां, पद्म श्री सम्मानित विश्वप्रसिद्ध संगीतकार रिकी केज का अभूतपूर्व संगीत कार्यक्रम 29 मार्च को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की धरती पर पहली बार गूंजेगी विश्वप्रसिद्ध संगीत की स्वर-लहरियां,

पद्म श्री सम्मानित विश्वप्रसिद्ध संगीतकार रिकी केज का अभूतपूर्व संगीत कार्यक्रम 29 मार्च को

लाडनूं (kalamkala.in)। तीन बार ग्रेमी अवार्ड विजेता और चार बार नामांकित विश्वविख्यात संगीतकार, ‘पद्म श्री’ से सम्मानित रिकी केज का अर्थपूर्ण भव्य कार्यक्रम लाडनूं के जैन विश्व भारती स्थित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में 29 मार्च को सांय 7 बजे आयोजित किया जाएगा। जैन विश्व भारती के मंत्री सलित लोढा, परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़, संचालिका समिति के सदस्य राजेन्द्र खटेड़ व निदेशक विजयश्री शर्मा ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम प्रकृति, शांति और मानवीय मूल्यों का संदेश देने के उद्देश्य से करवाया जा रहा है। उन्होंने रिकी केज को भारतीय संगीत की सशक्त वैश्विक पहचान बताते हुए कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र संघ के सद्भावना राजदूत के रूप में कार्यरत हैं ओर विश्व के 35 से अधिक देशों में अपनी प्रभावी प्रस्तुतियां दे चुके, जिन्हें हर स्तर पर विशेष सरहना मिली हैं।

गहरा संदेश देता है रिंकी केज का संगीत 

परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़ ने बताया कि रिकी केज का संगीत केवल मनोरंजन के माध्यम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक गहरा संदेश भी प्रसारित करता है। उन्होंने 13 हजार 944 आदिवासी बच्चों के साथ भारतीय राष्ट्रगान का ऐतिहासिक गायन रिकाॅर्ड करके गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने 26 अन्तर्राष्ट्रीय स्टुडियो एल्बम, 3500 से अधिक टीवी और रेडियो विज्ञापन तथा कई फीचर फिल्में सृजित की हैं।

आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन के इच्छुक हैं रिकी केज

जैन विश्व भारती के मंत्री सलिल लोढा ने बताया कि महान संगीतकार रिकी केज ने आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं में योगक्षेम वर्ष प्रवासकाल के दौरान उनके दर्शनों की इच्छा की और इसी वजह से वे लाडनूं आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे। राजेन्द्र खटेड़ ने बताया कि रिकी केज के संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश लम्बे समय तक अपना प्रभाव छोड़ता है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जैन विश्व भारती की निदेशक डाॅ. विजयश्री शर्मा ने बताया कि इस भव्य संगीत कार्यक्रम का लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जैन विश्व भारती के पदाधिकारी और महाप्रज्ञ प्रोग्रिसिव स्कूल की टीम इन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now