लड़कियों ने किया कायमखानी समाज का सिर ऊंचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लड़कियों ने किया कायमखानी समाज का सिर ऊंचा

जैनब, इशरत खान, फरहाना, रिजवाना, तंजीम बानो, फराह, फेरी व यशी का हुआ नीट में चयन

लाडनूं (मो. मुश्ताक खान कायमखानी की रिपोर्ट)। नीट के रिजल्ट मे चौलूखां निवासी सेवानिवृत्त आईजी पुलिस कुवंर सरवर खान की पोती व सीकर के सरकारी कालेज के प्रोफेसर राज मलवान की बेटी जैनब मलवान ने सीनियर कक्षा के साथ नीट में जनरल कैटेगरी में 554वीं एवं आल इण्डिया में 870वीं रैंक बनाई। उसने 720 में से 680 अंक प्राप्त किए। जैनब ने इसी साल सीनियर सीबीएसई में 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। जैनब की मम्मी रेहाना एक डॉक्टर है। जैनब के दादा पुलिस आईजी कुंवर सरवर खान कायमखानी कौम के इतिहास की पुस्तक ‘कायमखानी आज और कल’ के लेखक भी हैं।
इसी तरह बिसाऊ की इशरत खान ने 720 मे से 681 अंक पाकर आल इण्डिया स्तर पर 667वीं रैंक पाई है। गांव नुआ की फरहाना ने नीट मे आल इण्डिया स्तर पर 8336वी रैंक पाई है। फरहाना की मम्मी सुल्ताना ने भी पति की वफ़ात के बाद ग्रेजुएशन और बीएड किया। फ़िलहाल वे पटवारी के रूप में रतननगर (चूरु) में पोस्टेड हैं। फरहाना ने 12वीं कक्षा डीपीएस डूंडलोद (झुंझुनू) से 96.6 प्रतिशत मार्क्स से पास की थी। इसी तरह बलोद बडी गांव की रिजवाना ने नीट मे 4871वीं एवं मोडावासी गांव की तंजीम बानो ने 5981वीं रैंक पाईं है। फ़तेहपुर शहर के एनएच 52 स्थित जेएसबी सीबीएसई स्कूल की तीन पूर्व छात्राओं का फराह, फेरी व यशी का नीट में चयन हुआ है। संस्था निदेशक डॉ. दयाल सिंह बिजारणिया ने बताया कि संस्था में अध्ययन कर चुकी फराह, यशी व फेरी ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत एवं मजबूत इरादों सब कुछ हासिल किया जा सकता है। इन तीनों की डाक्टर बनने की तमन्ना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now