खेत में काम करके खाया खाना जहर बना, फ़ूड पॉइज़निंग से 6 लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत में काम करके खाया खाना जहर बना, फ़ूड पॉइज़निंग से 6 लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार

श्याम सुंदर स्वर्णकार। सुजानगढ़ (kalamkala.in)। खेत में काम करके मंगलवार को दोपहर में साथ में खाना खाने के बाद शाम को उनकी तबियत बिगड़ गई। 6 जनों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उन्हें पड़िहारा में ही अस्पताल में दिखाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आने पर बुधवार को सुजानगढ़ के चिकित्सालय में लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर किया गया। इस फूड पॉइजनिंग के शिकार होकर बीमार हुए व्यक्तियों में पुष्पा (11) पुत्री हरलाल जाट निवासी रणवा की ढाणी, चंदा (34) पत्नी हरलाल जाट निवासी रणवा की ढाणी, मंजू (22) पुत्री परमाराम मेघवाल निवासी राजियासर खारा, जोगेन्दर सिंह (34) पुत्र जीवन सिंह निवासी राजियासर खारा, परमेश्वर लाल (29) पुत्र भागुराम मेघवाल निवासी राजियासर खारा एवं बाली देवी (50) पत्नी परमाराम मेघवाल राजियासर खारा शामिल हैं। इनमें से मंजू को स्थिति खराब होने के कारण हायर सेंटर रेफर क़र दिया गया है। परिजनों के अनुसार ये सभी लोग हरलाल के खेत मे काश्तकारी का काम कर रहे थे। सभी ने मंगलवार दोपहर को एक ही जगह नार्मल सब्जी-रोटी खायी थी। शाम को उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तबियत खराब होने के कारण पड़िहारा अस्पताल दिखाया, वहां भी फर्क नहीं पड़ने के कारण सुजानगढ़ अस्पताल बुधवार सुबह भर्ती कराकर इलाज करवाया गया। यहां उनके इलाज कार्य में डॉ. रघुवीर तुनवाल, ओमप्रकाश प्रजापत, संगीता आदि जुट गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now