हाईटेंशन विद्युत लाइन भड़ला योजना से रोडू में हुई चोरी में अब तक 7 गिरफ्तार, बिना नम्बरी पिकअप और चोरी के तार बरामद, जसवंतगढ पुलिस ने 10 महिनों से फरार चल रहे 3 चोरों को फिर दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हाईटेंशन विद्युत लाइन भड़ला योजना से रोडू में हुई चोरी में अब तक 7 गिरफ्तार, बिना नम्बरी पिकअप और चोरी के तार बरामद,

जसवंतगढ पुलिस ने 10 महिनों से फरार चल रहे 3 चोरों को फिर दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं पुलिस वृत की जसवंतगढ पुलिस ने चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 माह से फरार चल रहे 3 वांछित आरोपियों अनिल, दिनेश व दलीप उर्फ सेठी को झेरली व सिंघाणा डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों द्वारा जनवरी 2025 में सीकर जाने वाली उच्च श्रेणी की विद्युत लाइन भड़ला थर्ड की उपयोगी सामग्री व तारों की चोरी की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह. चारण (आर.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में जसवंतगढ थानाधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) ने अपनी पुलिस टीम के साथ इस चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों अनिल कुमार (25) पुत्र महावीर प्रसाद धाणक निवासी शेरली (पीएस पिलानी, जिला झुंझुनूं), दिनेश (25) पुत्र देवकरण जाट निवासी डोरली (पीएस पिलानी, जिला झुंझुनूं) एवं दलीप उर्फ सेठी (30) पुत्र सन्तलाल गुर्जर निवासी गुर्जर बास (पुलिस थाना सिंघाणा जिला झुंझुनूं) को गिरफ्तार किया गया।

यह थी इस चोरी की रिपोर्ट

इस बारे में विगत 20 जनवरी को पुलिस को अजेश कुमार नायक हाल मैनेजर सेक्शन इंचार्ज स्कीपर लिमिडेट कम्पनी कोलकाता ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि वे टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) मार्ग के माध्यम से राजस्थान में आरईजेड से बिजली की निकासी के लिए राजस्थान (20 गीगावॉट) से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़ी 765 केवी डी/सी भड़ला ।।। से सीकर ॥ पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार के एक उद्यम) के स्वामित्व के तहत कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा गांव रोडू में पूरे किये हुए कार्य से 13 जनवरी को आईएल 59 जेबरा कंडक्टर (चोरी), 1.5 किमी लगभग 12 हेक्सागोनल जेबरा कंडक्टर डबल । सस्पेंशन स्ट्रिंग (क्षति) हार्डवेयर फिटिंग 4 SET एवं हेक्सा एएल 59 जेबरा कंडक्टर (क्षति) के लिए उपयुक्त रिटेनिंग रॉड टाइप स्पेंसर 20 नग कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गये। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 08/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

4 चोरों के बाद 3 और चोरों को पकड़ा, चोरी का माल और बिना नम्बरी पिकअप बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बेहतर सामंजस्य तथा आसूचना संकलन कर पूर्व में चार आरोपियों चन्द्रभान उर्फ लाला, संदीप उर्फ भोलू, अंकित कुमार उर्फ कालिया व विकास कुमार को गिरफ्तार किया जाकर चोरी किया गया कुछ माल तार एवं बिना नम्बरी पिकअप गाडी बरामद की गई थी। प्रकरण में शेष बांछित आरोपी अनिल, दिनेश व दलीप उर्फ सेठी की तलाश झुंझुनूं, बगड़, चिड़ावा, पंचेरी, खेतड़ी में तलाश करते हुये झेरली व सिंघाणा से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चुराए गये शेष बिजली के तार बरामद किये गये हैं। इनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार के साथ एएसआई इकबाल खां, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now