लाडनूं के कोने-कोने को सजाने-संवारने और सुख-सुविधाओं से लबरेज करने में कामयाब हो जाती नगर पालिका, लेकिन पार्षदों की नाराजगी और भूल के कारण पिछड़ गई, पूरे 35 करोड़ के कार्यों में शहर की हर समस्या और हर सुविधा का रखा गया था पूरा ध्यान, लेकिन अब पछताए होत क्या…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कोने-कोने को सजाने-संवारने और सुख-सुविधाओं से लबरेज करने में कामयाब हो जाती नगर पालिका, लेकिन पार्षदों की नाराजगी और भूल के कारण पिछड़ गई,

पूरे 35 करोड़ के कार्यों में शहर की हर समस्या और हर सुविधा का रखा गया था पूरा ध्यान, लेकिन अब पछताए होत क्या…

लाडनूं (kalamkala.in)। हाल ही में नगर पालिका मंडल लाडनूं की 10 दिसम्बर की आहूत बैठक के विफल रहने से लाडनूं कितना पीछे रह गया, इसकी एक झलक यहां हम देखेंगे। लाडनूं के विकास और सौंदर्यकरण के लिए 35 करोड़ से अधिक की राशि के महत्वपूर्ण विकास कार्य इस बैठक के एजेंडा में शामिल थे, लेकिन थोड़ी सी नासमझी और संवाद के अभाव में सब पर पानी फिर गया। सब जानते हैं कि हो-हल्ला से कभी कोई हल नहीं निकल सकता, अगर कोई समस्या हो तो उसके लिए परस्पर संयमित संवाद जरूरी होता है। इस बैठक में जो एजेंडा निर्धारित था, वह इस प्रकार था- ‘योगक्षेम वर्ष 2026-27 आचार्य महाश्रमण के आगमन पर नगरपालिका द्वारा राज्य सरकार को भिजवाये गये प्रस्ताव व अन्य विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति एवं वार्डो में करवाये जाने वाले विकास कार्यों पर विचार।’ इस एजेंडा को लेकर अफवाह फैलाई गई कि इसमें केवल वार्ड सं. 1 से 15 तक के काम लिए गए हैं, जो कि पूरी तरह निर्रथक थी। इसमें वार्डों के लिए कोई काम नहीं लिए जाने की फर्जी बातें भी उड़ाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया कि वे नगर पालिका के करोड़ों के घोटालों पर इस बैठक के माध्यम से लीपापोती करना चाहते हैं, जबकि नगर पालिका ने ऐसा कोई बजट भी नहीं था। बीच में एक ईओ अवश्य आया था, जिसने हकीकत में करोड़ों का घोटाला किया था और उस ईओ की चैयरमेन ने खुद शिकायतें की, उसके विरुद्ध पुलिस केस भी हुए। उसके खिलाफ आज भी जांचें विचाराधीन व लम्बित हैं। यह बात भी फैलाई गई कि इस चैयरमेन के टाईम में कोई काम मत होने दें, ताकि यह अच्छा-खासा विफल और बदनाम हो सके। अन्य भी अनेक तरह की निराधार बातें फैलाई गई। कुल मिलाकर समझ में यह आता है कि इस बैठक को विफल करने की यह सब एक सोची-समझी चाल थी और इसी कारण काफी सदस्यों को बैठक में जाने से जानबूझ कर रोका गया। बोर्ड की पिछली बैठक को भी इसी तरह से जानबूझ कर विफल बनाया गया था।

आचार्य श्री महाश्रमण का एक वर्षीय प्रवास लाखों धार्मिक पर्यटकों को जुटाएगा लाडनूं में

यह सबको पता है कि फरवरी 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण का लाडनूं में मंगल प्रवेश होने जा रहा है और इसके बाद एक साल से अधिक समय तक उनका लाडनूं में प्रवेश रहेगा। इस दरमियान केवल लाडनूं के प्रवासी बंधु ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न प्रान्तों से तेरापंथ धर्मसंघ के अनुयायी भी लगातार लाखों की संख्या में लाडनूं पहुंचेंगे। लाडनूं को ‘तेरापंथ की राजधानी’ घोषित किया हुआ है। इसी कारण प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका संज्ञान लेते हुए लाडनूं के समुचित विकास और सौंदर्यकरण के लिए राज्य सरकार से विशेष बजट के रूप में 22.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। नगर पालिका की इस बैठक में पूर्व में राज्य सरकार को भेजे गए और स्वीकृत होकर लौटे विकास कार्यों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति ही ली जानी थी। इसके साथ ही नगर पालिका की बैठक के अभाव में लम्बित रहे 12.5 करोड़ के लगभग सभी वार्डों के विकास कार्यों को भी इस बैठक में पारित किया जाना था। अगर यह बैठक सफल रहती तो निश्चित ही आगामी दिनों में लाडनूं का परिदृश्य ही बदल जाता। लाडनूं में आगामी एक साल करीब में जितने भी धार्मिक पर्यटक आते वे भी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते थे।

बैठक के सफल रहने पर होने वाले शहर के सौंदर्यकरण व विकास के महत्वपूर्ण कार्य

लाडनूं शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर दिया गया ध्यान

नगर पालिका की इस बैठक में जिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति पारित की जानी थी, वे सब पूरे शहर के प्रमुख कार्य और सभी वार्डों के काम हैं। इन सभी प्रस्तावों के पारित होने पर होने वाले कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण रहे कामों में – शहर के प्रवेश मार्गों करंट बालाजी रोड, डीडवाना पुलिया और पुलिस थाना की तरफ सड़कों पर डिवाइडर निर्माण करवाने व उन पर स्ट्रीट लाइट पोल लगवा कर पूरे क्षेत्र को रात को रोशनी से चमचमा देना शामिल था। इन कुल 2.45 करोड़ के कार्यों को सूची में इस प्रकार उल्लेखित किया गया है- आरसीसी डिवाईडर निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट पोल फिक्सिंग कार्य पुलिस थाना से सार्वजनिक निर्माण विभाग वार्ड नं. 37 – राशि 65 लाख, आरसीसी डिवाईडर निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट पोल फिक्सिंग कार्य निम्बी चौराहा से डीडवाना पुलिया सेल्फी पोईन्ट तक – राशि 120 लाख तथा आरसीसी डिवाईडर निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट पोल फिक्सिंग कार्य करन्ट बालाजी रोड- राशि 60 लाख।

छिपोलाई, बालाजी मंदिर और पूरे क्षेत्र की सुध ली, कुल 1.75 करोड़ के कामों के प्रस्ताव

इनके अलावा लाडनूं के एक अन्य प्रवेश मार्ग, जो छिंपोलाई तालाब बालाजी मंदिर से नवनिर्मित बैकुंठ मोक्षधाम श्मशान भूमि तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य व रोशनी कार्य है, जिसे कार्यसूची में, ‘सी.सी. रोड़ निर्माण मय लाईटिंग कार्य छिंपोलाई तालाब बालाजी मन्दिर से बैकुंठ मोक्ष धाम ट्रस्ट तक- राशि 55 लाख।’ साथ ही वहां हाईमास्ट लाइटें लगवाने व सीसी रोड और बनवाना भी शामिल हैं, जो यह कार्य है, ‘सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य छिंपोलाई हाईमास्ट तिराहा से अनिल/ धनजी सिंघी तक वार्ड नं. 42 – राशि 60 लाख रुपए। इनके अलावा इस क्षेत्र में एक अन्य कार्य, ‘जीर्णोद्धार कार्य छिंपोलाई तालाब- राशि 50 लाख रुपए स्वीकृत है। इस प्रकार छिपोलाई क्षेत्र में लाडनूं में प्रवेश के साथ ही एक आकर्षक से व्यक्ति मोहित हो सकता था। इनके अलावा लिए गए कामों में ‘छिपोलाई तरफ मोक्षधाम में हॉल निर्माण कार्य – राशि 10 लाख।’ भी शामिल हैं। ये छिपोलाई के क्षेत्र में कुल 1.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाकर यहां की पूरी तस्वीर ही बदल दी जाती।

बस स्टैंड क्षेत्र के विकास और सौंदर्य के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव

शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थान बस स्टैंड क्षेत्र की बदहाली की सुध भी इन कामों में ली गई है। राहूगेट-बस स्टेंड पर पूरी सीसी रोड निर्माण के लिए 30 लाख रुपयों का प्रावधान रखा गया है और इसमें अशोक स्तम्भ क्षेत्र को दुरुस्त करने के लिए वहां सी.सी. रोड़ एवं डिवाईडर निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य अशोक स्तम्भ के लिए 70 लाख रुपए प्रस्तावित हैं। इस प्रकार इस क्षेत्र के लिए कुल एक करोड़ रुपए लगाए जाकर इसे विकसित और सुंदर बनाया जाना प्रस्तावित था।

करीब 4 करोड़ रुपए लाडनूं के महत्वपूर्ण नालों के निर्माण द्वारा समस्याएं समाप्त करने के लिए

शहर की पानी निकासी और सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त नाले-नालियों की तरफ भी इन लिए गए कार्यों में पूरा ध्यान दिया गया है। जो नाले-नालियां इनमें शामिल हैं, उनके अनुसार पुरानी रेलवे फाटक से तहसील, पुलिस थाना आदि सभी सरकारी कार्यालयों के सामने से होते हुए मारूति सुजुकी शोरूम तिराहे तक नाला निर्माण कार्य एक करोड़ रुपयों से प्रस्तावित किया गया। इस क्षेत्र में लम्बे समय से बदबू, पानी के फैलने, आवागमन में दिक्कतें पैदा करने की समस्याएं थीं। इस प्रस्ताव से जहां लाडनूं में प्रवेश के दौरान यह सुविधाजनक रहेगा, वहीं सभी लोगों की समस्याएं दूर होकर राहत मिल सकेगी। इसीके साथ लाडनूं में मालियों का बास में चान्दमल सांखला के मकान से सांसी बस्ती व सिनेमा हॉल होकर पुरानी रेलवे फाटक तक नाला निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 40 लाख की राशि का प्रस्ताव शामिल है। यह महत्वपूर्ण मार्ग है और काफी समय से बदतर हालात बने हुए थे, जिनकी सुध इस बैठक में ली जाकर प्रस्ताव पारित होना था। लाडनूं से खानपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर जोरावरपुरा वाले नाले का आगे तक निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपए प्रस्तावित हैं। डीडवाना रोड पर राव तालाब से लेकर मगरा बास होते हुये सुनारी रोड़ से कब्रिस्तान तक नाला निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 50 लाख की राशि का प्रावधान है। इनके अलावा आरसीसी नाली निर्माण कार्य सम्पत सोनी के घर से लाल खां की ढ़ाणी तक 135 लाख की, शहरिया बास कब्रिस्तान के पास नाला बनाने बाबत 25 लाख और नाला निर्माण असलम / असगर के घर लूणजी के नोहरे से सुनारी रोड़ शमशान भूमि तक के लिए 24 लाख रुपयों का प्रस्ताव इसमें शामिल था।

ये सड़कें नालियां बननी थी जैन विश्व भारती के चारों तयफ

लाडनूं के जैन विश्व भारती परिसर के ईर्द-गिर्द किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनमें- ‘सी.सी. रोड निर्माण मय नाली का निर्माण कार्य- ब्राह्मी विद्यापीठ से निरमल/ मोहन जी सोनी, लाल खां की ढाणी तक कार्य के लिए 160 लाख, लाल खां की ढाणी से जैन विश्व भारती के पिछले गेट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य 60 लाख रुपए और जैन विश्व भारती रोड के गेट के दोनों साईड में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 35 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए थे। इस प्रकार ये काम कुल 2.55 करोड़ रुपयों के निर्धारित किए गए थे।

सभी वार्डों के लिए निर्धारित थे करोड़ों के सैंकड़ों विकास के काम

इनके अलावा सभी वार्डों में पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के अनुसार (काम उपलब्ध होने की स्थिति में) प्रत्येक वार्ड में अधिकतम 25-25 लाख के विकास कार्य करवाए जाने प्रस्तावित थे। इनके अलावा मालासी रोड वार्ड सं. 6 में पूर्णाराम से हमीद/ समन्दर खां तक सी.सी. ब्लॉक निर्माण कार्य के लिए 85 लाख, वार्ड सं. 1 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य मांगु / निजावत खां से शहरिया बास कब्रिस्तान तक 150 लाख की राशि प्रस्तावित थी। शहरिया बास के कब्रिस्तान में टीनशेड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए रखे गए। साथ ही पालिका कोष से शहर के सभी वार्डों में करीब 100 विकास कार्य 12.54 करोड़ रुपए की रंगत से इन 22.5 करोड़ से अलग करवाए जाने प्रस्तावित थे, जिनके बाद किसी भी वार्ड में कोई काम बकाया नहीं रहता और सारा शहर सुकून महसूस करता।

शहर भर में सीसीटीवी कैमरों, रोशनी, सफाई आदि के लिए 3.77 करोड़ की व्यवस्था

इन सबके अलावा नगर पालिका ने पूरे शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने प्रस्तावित किए। इस कैमरा लगाने के कार्य के लिए राशि 70 लाख निर्धारित की। शहर भर में विभिन्न स्थानों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईटों एवं हाईमास्ट लाईटों के एक साल तक मरम्मत व रखरखाव कार्य के लिए 42.31 लाख तय किए। रोड़ लाईटें लगाने के लिए पोल क्रय किए जाने के कार्य के लिए 15 लाख और रोड़ लाईटें लगाने व चालू करने के लिए स्विच वायर खिंचवाने के कार्य के लिए 8 लाख रुपए निर्धारित किए गए। शहर के सभी वार्डों में घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य कै सुचारू व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए 240 लाख रुपए तय रखे गए।नगर पालिका लाडनूं में स्थित सभी सी.सी.एम.एस. पैनलों को इंस्टॉल करने एवं मरम्मत कार्य को 3 वर्ष तक लगातार किए जाने के लिए 40.09 लाख रुपए निर्धारित किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now