लाडनूं में हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी दरगाह में 942वां उर्स शुरू, पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन 3 जून तक चलेंगे, देश भर से कव्वाल और धार्मिक नेता करेंगे शिरकत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी दरगाह में 942वां उर्स शुरू,

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन 3 जून तक चलेंगे, देश भर से कव्वाल और धार्मिक नेता करेंगे शिरकत

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर की होस्पीटल रोड स्थित हजरत सैयद उमराव शहीद अमीर अली गाजी सरकार का 942वां सालाना उर्स शनिवार 30 मई से श्रद्धा और अकीदत के साथ शुरू किया गया। उर्स के अवसर पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से जायरीन एवं अकीदतमंद शामिल होकर दरगाह पर हाजिरी देंगे और अमन, चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगेंगे।उर्स आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उर्स 12 जिलहिज्जा 1447 हिजरी से प्रारंभ होकर 16 जिलहिज्जा 1447 हिजरी अर्थात 3 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान दरगाह परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन, कुरआनखानी, महफिल-ए-मिलाद, कव्वाली और चादर शरीफ के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के तहत शनिवार को असर की नमाज के बाद ‘धमा बैठकी’ का आयोजन हुआ। 31 मई रविवार को सुबह कुरआनखानी तथा नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-मिलाद आयोजित की जाएगी। 1 जून सोमवार को फज्र के बाद कुरआनखानी तथा रात में महफिल-ए-मिलाद और कव्वाली का कार्यक्रम रखा गया है। इसी प्रकार 2 जून मंगलवार को सुबह कुरआनखानी के बाद गुल एवं संदल की रस्म अदा की जाएगी तथा रात्रि में कव्वाली का आयोजन होगा। उर्स के अंतिम दिन 3 जून बुधवार को सुबह कुरआनखानी के बाद चादर शरीफ एवं कुल की रस्म होगी। शाम 5 बजे चादर शरीफ का जुलूस बड़वाड़ा सिलावट मस्जिद से दरगाह शरीफ के लिए रवाना होगा। आयोजन समिति के सदस्य असगर अली ने बताया कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पहुंचकर हजरत गाजी सरकार की बारगाह में हाजिरी देंगे। समिति द्वारा जायरीनों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उर्स में दिल्ली, मुंबई सहित विभिन्न शहरों से कव्वाल पार्टियां एवं धार्मिक हस्तियां भी शिरकत करेंगी। उर्स आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर उर्स की रौनक बढ़ाने तथा देश में अमन-शांति और भाईचारे की दुआ में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now