नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना,

जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ पुलिस ने पॉक्सो एवं आईटी एक्ट प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम रोडू से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में शुरुआत में पीड़िता व उसकी माता द्वारा कोई घटना होने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई और पीड़िता के वीडियो व फोटो की एफएसएल जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस थाना जसवंतगढ़ की कार्रवाई सराहनीय एवं प्रभावी बताई जा रही है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना के निर्देशन एवं लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के सुपरविजन में जसवंतगढ पुलिस थाने के थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने मय पुलिस टीम के एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विगत 27 मार्च को बाल कल्याण समिति नागौर से पुलिस थाना जसवंतगढ़ को एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रोडू की एक नाबालिग बालिका के साथ पिछले कुछ समय से दुष्कर्म किया जा रहा है तथा उससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस तथ्य की पुष्टि बालिका द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष की गई थी। इस सूचना पर पुलिस थाना जसवंतगढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िता एवं उसकी माता के बयान लिए गए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने हेतु समझाइश की गई, परंतु पीड़िता एवं उसकी माता द्वारा मेडिकल परीक्षण से इंकार किया गया तथा किसी प्रकार की आपराधिक घटना होने से भी इनकार किया गया। जांच के दौरान परिस्थितियों एवं तथ्यों के आधार पर यह संदेह हुआ कि पीड़िता परिवारजन के दबाव में वास्तविक तथ्यों को प्रकट नहीं कर पा रही है। प्रकरण के संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन नागौर के समन्वयक नरपत राम द्वारा पीड़िता से संबंधित 5 वीडियो एक पेन ड्राइव में प्रस्तुत किए गए, जो व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुए थे। इन वीडियो की सत्यता एवं घटना की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके पिता की फोटो तथा वायरल वीडियो को एफएसएल जांच हेतु भिजवाया गया। एफएसएल रिपोर्ट में वीडियो में दर्शाई गई बालिका एवं आरोपी की पहचान की पुष्टि होने पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। इस सम्पूर्ण कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के साथ हेड कांस्टेबल गोपालराम (78), हेड कांस्टेबल सुखाराम (43), कांस्टेबल मुकेश (942) व कांस्टेबल मुकेश प्रजापत (981) एवं महिला कांस्टेबल सुश्री राजकौर (1083) शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश (942) का विशेष योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव की आमजन से अपील

जिला पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूर्णतः सजग एवं संवेदनशील है। महिलाओं से संबंधित अपराधों में जिला पुलिस द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डर या दबाव में आकर ऐसी घटनाओं को छुपाना अपराधियों को बढ़ावा देता है। सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर- 01580-299102, 9530413387, 8005544110 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now