पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को,

आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

डीडवाना (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मुकेश कड़वा (30) पुत्र बोदूराम निवासी सुजानपुरा (थाना चितावा) को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें लगभग 400 चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो सामग्री पाई गई। यह सामग्री बच्चों के शोषण एवं लैंगिक अपराधों से संबंधित पाई गई, जिस पर आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि 28 मई को एडिशनल एसपी विमल सिंह नेहरा कुचामन सिटी के निर्देशन एवं वृताधिकारी मुकेश चौधरी कुचामन सिटी के सुपरविजन में चितावा थानाधिकारी तेजाराम मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना के आधार पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चितावा क्षेत्र में आरोपी मुकेश कड़वा द्वारा अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो विशेषकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और उसके मोबाईल में बहुत सारे चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें कुल 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो पाए गए, जिनमें से लगभग 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री से संबंधित पाए गए। जांच के दौरान मोबाइल में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी पाया गया, जिसमे कई सदस्य जुड़े हुए थे तथा उसमें भी अश्लील एवं नाबालिगों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी। इस पर आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67, 67A, 678 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 15 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। प्रकरण की जांच कुचामन के थानाधिकारी सतपाल सिंह द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में चितावा थानाधिकारी तेजाराम के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल हेमाराम, राकेश व दिनेश कुमार शामिल थे।

एसपी की आम जनता से अपील

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने आमजन से अपील की है कि बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री रखना, डाउनलोड करना, शेयर करना अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now