अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जैविभा लाडनूं की छात्राओं ने मारी बाजी, तेजस्विनी, हेमपुष्पा, अभिलाषा व दिव्या ने बनाया स्थान 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जैविभा लाडनूं की छात्राओं ने मारी बाजी,

तेजस्विनी, हेमपुष्पा, अभिलाषा व दिव्या ने बनाया स्थान 

लाडनूं। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा आयोजित 18वें अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘घूमर’ के प्रथम दिवस को आयोजित विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लाडनूं की जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय की 4 छात्राओं ने बाजी मरते हुए अपने स्थान कायम किए हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजयी रही जैविभा की छात्राओं में अंग्रजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में तेजस्विनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में हेमपुष्पा चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में अभिलाषा स्वामी भी द्वितीय रही और अंग्रेजी कविता प्रतियेागिता में दिव्या पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के साथ नेपाल, बांग्लादेश आदि अनेक दशों के विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now