पार्षद ने की अवैध निर्माण की शिकायत, शहर भर में सभी जगह चल रहे हैं अवैध निर्माण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पार्षद ने की अवैध निर्माण की शिकायत,

शहर भर में सभी जगह चल रहे हैं अवैध निर्माण

लाडनूं। शहर के व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की अनुमति के बिना आवासीय स्वीकृति की आड़ में गैर आवासीय निर्माण अवैध रूप से किया जाने पर पार्षद ने उसकी शिकायत नगर पालिका में करते हुए जांच की मांग की है। पार्षद अनिल सिंघी द्वारा नगर पालिका को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि तेली रोड के व्यस्ततम एवं संकरे मार्ग पर आवागमन में परेशानी रोजमर्रा की बात है, इसके बावजूद यहां गली नंबर 13 के कॉर्नर पर मुख्य सड़क पर नगर पालिका से आवासीय स्वीकृति की आड़ में गैर आवासीय दुकानों का अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। इससे नगरपालिका को राजस्व की हानि होने के साथ ही आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षद ने नगर पालिका के अधिकारियों से इस निर्माण कार्य की जांच करके शहर में इस तरह से चल रहे अन्य अवैध निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि पूरे शहर में इसी प्रकार के विभिन्न निर्माण कार्य लगभग सभी वार्डों में चल रहे हैं और नगर पालिका उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now